Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

Raebareli: डलमऊ में आयोजित होने वाले मेले की तैयारियों की बैठक सम्पन्न

Published on: 12-11-2024

-कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगता है भव्य मेला

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह की अध्यक्षता में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर डलमऊ मेले की तैयारियों की समीक्षा बैठक डलमऊ तहसील में हुई। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले मेले की समस्त व्यवस्थाओं को शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाए। मेले की ओर जाने वाले सड़कों की आवश्यकतानुसार मरम्मत सुनिश्चित करा ली जाए। मेले में ड्यूटी पर तैनात समस्त कर्मचारी समय से अपने जोन में उपस्थित रहेंगे। मेले में आने वाले आगंतुकों और श्रद्धालुओं से शिष्टाचार बनाए रखें।

जिलाधिकारी ने कहा कि मेले में आने के लिए प्रतिबंधित वाहनों का प्रवेश नहीं होना चाहिए। उन्होंने मेला परिसर में साफ-सफाई एवं आकस्मिक सेवाओं की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। माहिलाओं के लिए बने चेंज रूम के आस पास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी जाए। आकस्मिक सेवाओं का समय रहते मॉक ड्रिल भी करा लिया जाए। शौचालय पर्याप्त संख्या में बनाये जाएं।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आने जाने के मार्गो में साइन बोर्ड और सीसीटीवी कैमरे लगा दिए जाएं। ट्रैफिक व्यवस्था चाक चौबद रहे, अनावश्यक भीड़ न होने पाये। स्नान घाटों की बैरिकेटिंग व्यवस्था दुरूस्त रहे। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी बेरिकेटिंग, पानी की व्यवस्था, बिजली की व्यवस्था को पूरी तरह से दुरूस्त रखेंगे। उन्होंने कहा कि जिन घाटों पर स्नान आदि होता है, वहां पर नाव व गोताखोरों की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाये। रेडियो सेट समय से एक्टिंव करा ली जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिंह, अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़ सहित अन्य समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel