Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

रायबरेली पुलिस की डलमऊ में बदमाशों से मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

Published on: 10-12-2024

-तमंचा कारतूस वाहन सहित कुल 45360/- रुपये नकद हुआ बरामद, दो अभियुक्त फरार, जल्द होगी गिरफ्तारी

एसके सोनी

रायबरेली। यूपी में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा, बढ़ते अपराध में अब रायबरेली जनपद भी अब चर्चा की लिस्ट में शामिल है, दिन ब दिन लूट, हत्या, चोरी, जैसी घटनाएं अब आम बात हो गई। बढ़ते अपराध में बीते दिन डलमऊ क्षेत्र में हुई हत्या का पर्दाफाश करते हुए दबिश व तलाश में डलमऊ क्षेत्र के कान्हा गौशाला के पीछे गंगा तराई घाट पर, घटना में वांछित 04 अपराधियो को एसओजी/सर्विलांस और थाना डलमऊ पुलिस के ज्वाइंट आपरेशन में मुठभेड में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों द्वारा पुलिस पर फायर किया गया जिसमें दो अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में अपने बचाव में की गयी फायरिंग के दौरान पैर में गोली लगी है। जिनका उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

आपको बता दे कि बीते दिन 09 दिसंबर 2024 को थाना डलमऊ क्षेत्र में ग्राम नरसवा में उमाशंकर साहू पुत्र सूरज साहू को घर में हाथ पैर बांधकर हत्या सहित घर में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया। डलमऊ थाने में मुकदमा दर्ज कर खुलासे के लिए पुलिस टीमें लगायी गयी थी।

जिसमें चार आरोपियों का पता चला, घटना में आरोपी तानसेन उम्र 22 वर्ष पुत्र महारथी चौहान निवासी ग्राम भीरागोविंदपुर नरपतगंज थाना लालगंज, शंकर चौहान (उम्र 54 वर्ष) पुत्र स्व० शम्भु निवासी नदीपुर थाना अकबरपुर कानपुर देहात, मुकेश कुमार (उम्र 30 वर्ष) पुत्र सरदार सिंह लोधी ग्राम थाना पुरवा थाना रसूलाबाद कानपुर देहात, मनोज कुमार (उम्र 30 वर्ष) पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम थाना पुरवा थाना रसूलाबाद कानपुर देहात का पता चला, पुलिस की माने तो थाना डलमऊ क्षेत्र के कान्हा गौशाला के पीछे गंगा तराई घाट से दिनांक 10 दिसंबर 2024 को समय करीब 2.30 बजे गिरफ्तार किया गया है जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर 02 व्यक्ति मौका पाकर भाग गये।

मुठभेड़ में घायल 02 अभियुक्त तानसेन व शंकर चौहान के दाहिने पैर में गोली लगी है। जिन्हे उपचार हेतु सीएचसी डलमऊ भेजा गया था वहां से चिकित्सको द्वारा जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मुठभेड में पुलिस टीम का कोई सदस्य घायल नही हुआ है।

क्या-क्या  पुलिस ने किया बरामद

घटना में अभियुक्त तानसेन के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस, अभियुक्त शंकर के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं। तथा मौके से तीन खोखा कारतूस 315 बोर, 01 पिकअप वाहन सं0 UP77AT4991 (घटना में प्रयुक्त), कुल 45360/- रुपये नकद बरामद हुए हैं।

पूछताछ में खुला अपराधियों के अपराध का तरीका

घटना में अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है जिनके विरुद्ध अनेकों अभियोग विभिन्न जनपदो में पंजीकृत है। अभियुक्तो से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि अभियुक्तगण द्वारा मृतक के घर की रेकी की गयी और मृतक को अकेला पाकर लूटपाट व हत्या की घटना को अंजाम दिया गया।

पुलिस ने बताया कि रामबहादुर पुत्र अलोकी निवासी भवानीखेड़ा थाना बछरावां रायबरेली, रामसजीवन उर्फ राज पुत्र सुखलाल निवासी रालपुर थाना सरेनी रायबरेली अभी फरार है, तलाश जारी है जल्द ही दोनों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel