Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

Raebareli: खुलेआम गांवों की बाजारों में बिक रही कच्ची शराब, पुलिस व आबकारी महकमा फेल

Published on: 19-11-2024

रायबरेली। रायबरेली में कुटीर उद्योग का रूप ले चुका कच्ची शराब का धंधा जोरो से फल फूल रहा है। पुलिस व आबकारी विभाग मूक दर्शक बना हुआ है। बीते दिनों आबकारी विभाग ने अभियान चलाकर खूब छापेमारी की किंतु नतीजा शून्य रहा, क्योंकि आज भी जनपद भर मे अवैध कच्ची शराब धड़ल्ले से बेची जा रही है।

आपको बताते चले कि जिले के गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र में पुलिस व आबकारी विभाग की सेटिंग के चलते लगभग दर्जनों गांव में कच्ची शराब का काला कारोबार मोटी कमाई का जरिया बन चुका है। वहीं केमिकल यूरिया व अन्य हानिकारक तत्वों से उत्पादित होने वाली कच्ची शराब से आए दिन कोई न कोई घटनाएं सुनने को मिल रही है। वहीं बड़ी घटना होने पर प्रशासन सिर्फ खानापूर्ति करके मामले को रफा दफा कर देते हैं।

क्षेत्र के कटरा बाजार ,बसहा बाजार, घाटमपुर, कोरिहर, गोझरी, भीतरी, सहित लगभग आधा दर्जन गांव में कच्ची शराब की भट्टिया धधक रही है।
देसी शराब की तुलना में कच्ची शराब जहां कम दामों पर मिल जाती है। वहीं यह देसी शराब की अपेक्षा अधिक नशीली भी होती है। शाम ढलते ही गांव में नशेड़ियों की भीड़ जमा होने लगती है। और तो और क्षेत्र की बाजारों में अन्य जरूरी सामान व सब्जियों की दुकानों के साथ ही खुलेआम अवैध कच्ची शराब की दुकानों भी सजी रहती है।

शराब के नशे में आए दिन सड़कों पर हादसे तो होते ही हैं ।साथ ही क्षेत्र में चोरियों का ग्राफ भी तेजी से बढ़ा हुआ है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जब भी कोई घटना होती है तो प्रशासन सिर्फ खानापूर्ति के नाम पर ऐसे लोगों को चौकी थाने तक लाकर फिर गठजोड़ करके छोड़ देते हैं। ठोस कार्रवाई न होने के चलते कच्ची शराब के व्यापारियों का हौसला बढ़ा हुआ है। इससे वह धड़ल्ले से अपने काम को अंजाम दे रहे हैं।

इस बाबत जिला आबकारी अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया टीम के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। पिछले दिनों कई ठिकानों पर पुलिस बल के साथ में लेकर छापेमारी भी की गई थी।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel