Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

Raebareli: डलमऊ में सात दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ

Published on: 14-11-2024

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड रायबरेली द्वारा लगाई गई डलमऊ कार्तिक मेला-2024 के उपलक्ष्य में जूनियर हाई स्कूल मैदान मियां टोला डलमऊ में सात दिवसीय लघु प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रकार के सार्थक आयोजनो से विभिन्न रोजगारपरक योजनाओ का व्यापक प्रचार- प्रसार होता है व आम जनमानस को खादी ग्रामोद्योग के विभिन्न प्रकार के उत्पादों को खरीदने व प्रयोग करने का अवसर मिलने के साथ ही स्वदेशी अपनाने की भावना का विकसित होती है।

प्रदर्शनी मे अल्ट्रामार्डन डिजाइन के खादी, पॉली,ऊनी व रेशमी वस्त्र, जडी बूटी निर्मित हर्बल उत्पाद, माटीकला के अंर्तगत विभिन्न प्रकार के मिटटी के बर्तन, खिलौनें राजस्थानी व कश्मीरी उनी कपडे, जैविक खाद्य पदार्थ, चमड़े का सामान व फुटवियर, शुद्ध व पौष्टिक मसाले,अचार, पापड व मुरब्बे, भदोही व सहारनपुर की प्रसिद्ध कालीन व हैण्डीक्राफट आदि उत्पाद प्रर्दशन व बिक्री हेतु उपलब्ध है। प्रदर्शनी में विभिन्न राज्यों व जिलों से आई हुई खादी – ग्रामोद्योगी इकाइयो/कारीगरो द्वारा निर्मित उत्पादो के लगभग 20 स्टॉल लगाये गये है।

इस अवसर पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह,मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय ,अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, उपायुक्त (स्वतः रोजगार) ऋषि पाल सिंह,उपनिदेशक कृषि, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, नगर पंचायत चेयरमैन बृजेश दत्त गौड़, प्रतिनिधि शुभम गौड, डलमऊ ब्लाक प्रमुख उपस्थित रहें। इस अवसर पर खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड रायबरेली कार्यालय से समस्त स्टाप एवं तरुण ग्राम्य विकास समिति प्रदर्शनकर्ता संस्था से पंकज पाण्डेय एवं नगर पंचायत के समस्त गणमान्य व्यक्ति रहें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel