Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

Raebareli: खेल से खुल रहे हैं अब सरकारी नौकरी के रास्ते: शिक्षक एमएलसी

Published on: 14-11-2024

-जनपद की परिषदीय खेलकूद प्रतियोगिता में हरचंदपुर रहा ओवरऑल चैम्पियन

 -व्यक्तिगत स्पर्धा में प्राथमिक वर्ग में राही के समीमर और जगतपुर की रीना यादव रहीं चैम्पियन

-उच्च प्राथमिक स्तर पर सरेनी के अंकित और अमावां की ऊषा रही चैम्पियन

रायबरेली। शहर के पुलिस लाइंस ग्राउण्ड में चल रही दो दिवसीय प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। ब्लॉक स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले भविष्य के बड़े खिलाड़ियों ने दो दिनों तक पुलिस लाइंस के ग्राउण्ड पर अपने को अव्वल लाने के लिए खूब पसीना बहाया। नन्हें बच्चों के बीच हुई खेलकूद प्रतियोगिता में ओवरऑल चैम्पियनशीप हरचंदपुर के नाम रही, उपविजेता ऊंचाहार ब्लॉक रहा। एथलीट में उच्च प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग में सरेनी के अंकित, बालिका वर्ग में अमावां की ऊषा, प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग में राही के समीर और बालिका वर्ग में जगतपुर की रीना यादव चैम्पियन रही। समापन समोरह के मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी रहे।

शिक्षक विधायक (एमएलसी) उमेश द्विवेदी ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आज खेल के माध्यम से भी सरकारी नौकरियों के रास्ते खुल रहे हैं। नेशनल प्रतियोगिता से लेकर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को यूपी सरकार की तरफ से नौकरी दी जा रही है। प्रधानमंत्री जी भी खेलों के प्रति बढ़ावा दे रहे हैं। उनका नारा भी है ‘खेलेगा इंडिया, बढ़ेगा इंडिया’। जिले का जिक्र करते हुए कहा कि यहां से नेशनल और इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है। भविष्य में आप सब भी इन बच्चों जैसे खिलाड़ी हो सकते हैं।

बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता में जिलेस्तर पर विजेता खिलाड़ी न्याय पंचायत, ब्लॉक स्तर को जीतने के बाद यहां तक पहुंचा है। अब यहां के विजेता खिलाड़ी आगे मंडल और प्रदेश स्तर पर नाम विद्यालय का नाम ऊंचा करेंगे। उन्होंने प्रतियोगिता में रनर रहे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आप लोग अगली बार पूरे दमखम के साथ में प्रतिभाग करेंगे और विक्ट्री स्टैंड पर हम आपको मेडल पहना रहे होंगे।

इस मौके नोडल अधिकारी के रूप में बीईओ सत्यप्रकाश सिंह, राजीव ओझा, जिला व्यायाम शिक्षिका रेनू शुक्ला, शिवशरण सिंह, मीनाक्षी तिवारी, मुन्नालाल साहू, अभिषेक द्विवेदी, भीम, ज्ञान, रेखा, विनोद, विजयी सिंह, दुर्गेश, विमला कुशवाहा, मालती, वंदना, संजय, पवन, संदीप, मनोज, दिलीप, मनोज, वरुणेंद्र, संजय वर्मा, दीपेश आदि लोगों ने प्रतियोगिता को सकुशल संपन्न कराया।

रीना, ऊषा और समीर, अंकित रहे अव्वल

रायबरेली। बुधवार को व्यक्तिगत स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने पुलिस लाइंस के मैदान पर खूब पसीना बहाया। स्पर्धाओं में बुधवार को सरेनी के अंकित, राही के समीर, अमावां के ऊषा और जगतपुर की रीना यादव रही। उच्च प्राथमिक वर्ग में 100 मीटर में बालक और बालिका वर्ग में क्रमशः आदित्य, सीबा बानो प्रथम, करन, ऊषा दूसरे, प्रियांशु, आयुषी तीसरे स्थान पर रही। 200 मीटर में बालक और बालिका वर्ग में क्रमशः अंकित, ऊषा प्रथम, अमन, रिचा दूसरे, आदित्य, रिया सिंह तीसरे स्थान पर रही।

400 मीटर में बालक और बालिका वर्ग में क्रमशः करन, खुशी प्रथम, रंजीत, सीता राजपूत दूसरे, शुभम यादव, महिमा तीसरे स्थान पर रही। 600 मीटर में बालक और बालिका वर्ग में क्रमशः अंकित, खुशबू प्रथम, रिचा, आकाश दूसरे, प्रियांशु, कमलेश  तीसरे स्थान पर रही।

उच्च प्राथमिक वर्ग की हुई लंबी कूद में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमशः करन, प्रांजल, निहाल, बालिका में कामिनी, आयुषी, ऊषा रही। ऊंची कूद बालक वर्ग में प्रांजल, वंश, करन, बालिका वर्ग में रिचा, प्रिया, कल्याणी, गोला फेंक बालक वर्ग में सुजीत, आकाश, श्रवण, बालिका वर्ग में , अंशिका, महिमा, बबली रही। चक्का फेंक बालक में अर्जुन, वीरपाल, शिवकेश बालिका वर्ग में आंशी, मंदाकिनी, नूरी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्राथमिक वर्ग में 50 मीटर में बालक और बालिका वर्ग में क्रमशः समीर, रीना प्रथम, अभिषेक, पायल दूसरे, आयुष और रागिनी तीसरे स्थान पर रहीं। 100 मीटर में बालक और बालिका वर्ग में क्रमशः शिवम, रीना प्रथम, समीर, अर्चना दूसरे और तीसरे स्थान पर अभिषेक और अमावां की जैनब तीसरे स्थान पर रही। 200 मीटर में बालक और बालिका वर्ग में प्रिंस, रीना प्रथम, सौरभ, पायल दूसरे स्थान, प्रशांत और साक्षी तीसरे स्थान पर रही।

400 मीटर में बालक और बालिका वर्ग में क्रमशः समीर, शिवांशी प्रथम, प्रशांत, अर्चना दूसरे और अनुराग और रामनंदिनी तीसरे स्थान पर रही। लंबीकूद में क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान बालक वर्ग में आर्यन, गोलू और हिमांशु और बालिका वर्ग में अर्चना, मालती और राजनंदिनी प्राप्त किया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel