Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

Raebareli: रावण दहन के साथ भीतरगाँव में चल रही रामलीला का हुआ समापन

Published on: 13-11-2024

– रावण पर विजय प्राप्त करने के बाद प्रभू श्रीराम ने विभीषण को सौंपी लंका

– भाई लक्ष्मण व पत्नी सीता के सहित वापस अयोध्या लौटे प्रभू श्रीराम, हुआ राज्यभिषेक

– भीतरगांव में चल रही रामलीला के अंतिम दिन हुआ कुम्भकरण, मेघनाथ व रावण वध का मंचन

खीरों (रायबरेली) । विकास क्षेत्र के भीतरगांव में चल रही रामलीला का मंगलवार को रावण वध के बाद रावण के पुतले का दहन कर समापन किया गया। उसके उपरांत भगवान श्रीराम ने अपने अनुज लक्ष्मण को लंका में भेजकर रावण के छोटे भाई विभीषण का राज्यभिषेक कराया। उसके बाद प्रभू श्रीराम अपने भाई लक्ष्मण व पत्नी सीता सहित वापस अयोध्या आये, जहाँ पर गुरु वशिष्ठ द्वारा प्रभू श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया।

जानकारी के अनुसार पिछले कई वर्षो से मां आनंदी रामलीला कमेटी भीतरगांव द्वारा भीतरगांव में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। इस बार भी बीती 5 नवम्बर से चल रही रामलीला का 12 नवम्बर को उसका समापन किया गया। अंतिम दिन की लीला में रामविलाप, कुम्भकरण वध, मेघनाथ वध, व रावण वध का मंचन किया गया। चल रही रामलीला में मंगलवार को लक्ष्मण व मेघनाथ के बीच घनघोर युद्ध हुआ, उसके बाद शेषावतार लक्ष्मण जी ने मेघनाथ का वध कर दिया। फिर उसके पश्चात राम रावण का भीषण युद्ध हुआ।

विभीषण द्वारा भेद बताने के बाद भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर उस दुराचारी पर विजय प्राप्त कर ली। उसके पश्चात रावण के पुतले को भगवान श्रीराम के द्वारा बाण छोड़कर जलाया गया। कार्यक्रम की भूमिका निभाने वाले अरविंद सिंह (बच्चा सिंह) ने राम, हिमांशु शुक्ला ने लक्ष्मण, कृष्णा शुक्ला ने सीता, सौरभ मिश्रा (मनीष) ने रावण, गोपाल मिश्रा ने मेघनाथ, गोवर्धन शर्मा ने कुम्भकरण, रविन्दु सिंह ने हनुमान, यशपाल सिंह ने दशरथ, परशुराम व अंगद का अभिनय किया। श्रीराम सिंह और दिलीप विश्वकर्मा हास्य कलाकार की व अनिल यज्ञसैनी ने व्यास मंच की भूमिका निभाई।

कार्यक्रम की के अध्यक्ष यशपाल सिंह व उपाध्यक्ष होरीलाल सैनी एवं संरक्षक लक्ष्मीकांत मिश्रा ने आये हुए सभी कलाकारों व दर्शकों का आभार व्यक्त किया। रामलीला का निर्देशन बिल्लू मिश्रा ने किया। रामलीला मैदान में हजारों की संख्या में दर्शक व गांव के सभी सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। ।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel