Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

Raebareli: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, मौत

Published on: 20-11-2024

संदिग्ध परिस्थितियों में 19 वर्षीय युवक की मौत, मचा हड़कंप 

महराजगंज, रायबरेली। बीती रात घर से निकले एक 19 वर्षीय युवक का शव गांव के बाहर एक पेड़ से लटकता हुआ पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तो वही संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जानकारी मिलते ही फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया है।

बताते चले की कोतवाली क्षेत्र के महराजपुर मजरे जनई गांव निवासी 19 वर्षीय गोविंद कुमार पुत्र श्यामलाल बीती रात 9:00 बजे अपने घर से निकला था काफी खोजबीन के बाद रात में गोविंद कुमार का पता नहीं चल सका सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए जाने लगे तो देखा कि गांव के बाहर एक पेड़ से दुपट्टे के सहारे गोविंद कुमार का शव लटक रहा है।

ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज चंदापुर रवि पवार व कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव आनन फानन मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना किया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तो वहीं ग्रामीण व परिजनो का कहना है कि आखिर किन कारणों से गोविंद कुमार ने 19 वर्ष में ही अपने जीवन लीला समाप्त कर ली है।

यह बात संपूर्ण गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है तथा संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव की चर्चा संपूर्ण क्षेत्र में जोरों पर है। मामले में कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel