प्रमुख समाचार
खबर #1 यूपी MLC चुनाव: गोरखपुर में कांटे की टक्कर में BJP की जीत, सपा ने लगाया गड़बड़ी का आरोप; उम्मीदवार बदलना भी ✦
खबर #2 इसराइल के राष्ट्रपति बोले- 'हर संभव कोशिश हो ताकि एक और चुनाव का सामना न करना पड़े' ✦
खबर #3 कल का मौसम, 29 अक्टूबर: चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, इन राज्यों में मूसलाधार बारिश; आंधी तूफान की भी चेतावनी ✦
खबर #4 Bihar MLC Election Results: बिहार में बड़ी फेरबदल, शिक्षक सीट पर सभी सिटिंग कैंडिडेट हारे, BJP के लिए झटका ✦
खबर #5 राजनाथ सिंह ने अमेरिका को दी चेतावनी: कहा- पाकिस्तान को संवेदनशील तकनीक दी तो तीसरे देश में जा सकती है ✦
खबर #6 भास्कर अपडेट्स: CJP ने INDIA गठबंधन की रैली को समर्थन देने का ऐलान किया, 1 नवंबर को दिल्ली में होगी ✦
खबर #7 कैंसर की 543 दवाओं के दाम बदले, कुछ 90% तक सस्ती, फिर कीट्रूडा जैसी महंगी दवाओं पर राहत क्यों नहीं? ✦
खबर #8 बिहार में अर्नब तूफान का असर, पटना में बारिश: बक्सर में बादल छाए, 13 जिलों में अलर्ट, 29-30 अक्टूबर को भार... ✦
खबर #9 वंदे भारत स्लीपर या एक्सप्रेस? दिल्ली से वाराणसी तक रात का सफर 1 घंटा लंबा, जेब पर न्यूनतम 600 रुपये का बोझ भी ✦
खबर #10 हम लड़ाई नहीं चाहते, राहुल गांधी को व्यापारियों ने दी 20 मिनट की चुनौती ✦
खबर #11 जेडी वेंस ने भेजी वार्ता की चिट्ठी, ट्रंप ने किया इनकार, क्या ईरान पर फिर हमले की प्लानिंग कर रहा अमेरिका? ✦
खबर #12 कैप्टन स्मित मच्छार को मिला सर्वोच्च सम्मान, UAE के राष्ट्रपति ने गले लगाया, दिया 'ऑर्डर ऑफ जायेद II' ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Thursday, 29 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » ब्रेकिंग न्यूज़ » खबर का पेज

राम जानकी मंदिर में चोरी से मचा हड़कंप चांदी का मुकुट लेकर चोर फरार पुजारी की तहरीर पर जांच में जुटी पुलिस संदिग्धों से पूछताछ जारी

राम जानकी मंदिर में चोरी से मचा हड़कंप चांदी का मुकुट लेकर चोर फरार






महराजगंज। जिले के नौतनवा कस्बे के बाल्मीकि नगर स्थित श्रीराम जानकी मरचाहे बाबा कुटी मंदिर में बुधवार सुबह चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। चोर मंदिर में स्थापित माता सीता की मूर्ति पर लगा चांदी का मुकुट लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।मंदिर के पुजारी रामनाथ दास के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब छह बजे वह मंदिर परिसर में मौजूद थे। इसी दौरान वह परिसर में स्थित समय माता मंदिर की ओर चले गए। कुछ देर बाद जब वापस लौटे तो माता सीता की मूर्ति पर लगा चांदी का मुकुट गायब मिला। मुकुट चोरी होने की जानकारी फैलते ही मोहल्ले में चर्चा शुरू हो गई और मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई।घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने का काम शुरू किया गया। पुलिस मंदिर में आने-जाने वाले लोगों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि चोरी की घटना से जुड़े सुराग मिल सकें।थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, मंदिर के पुजारी ने तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।धार्मिक स्थल पर हुई इस चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि चोरी की वारदात को किसने और किन परिस्थितियों में अंजाम दिया।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें