प्रमुख समाचार
खबर #1 सोनिया गांधी ने बताया क्यों लगता था इंदिरा गांधी से डर, राजीव गांधी की हत्या के बाद कैसे बदल गई थी ज़िंदगी? ✦
खबर #2 कांग्रेस ने जो 181 सीटें सपा से मांगीं उन पर क्या था 2022 में हाल? जीती थीं सिर्फ 2 सीट ✦
खबर #3 इमरान खान की जजों को चिट्ठी-जेल से जिंदा लौटना मुश्किल: ब्रेन हैमरेज या हार्ट अटैक से मर जाऊंगा, रोज 22-22 ... ✦
खबर #4 राहुल गांधी ने सुनाई अपनी सीक्रेट लव स्टोरी, पहली बार गर्लफ्रेंड का किया जिक्र ✦
खबर #5 आज का एक्सप्लेनर: ट्रम्प, पुतिन और जिनपिंग एकसाथ, क्या कुछ बड़ा होगा; 81 साल पहले तीन सुपरपावर्स के नेता मि... ✦
खबर #6 यूपी चुनाव से पहले दलित वोटों को साधने में जुटे अखिलेश यादव, आगरा से दिया ये सियासी संदेश ✦
खबर #7 बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा: आंध्र, तमिलनाडु, ओडिशा में बारिश का अलर्ट; यूपी के 21 जिलों में ... ✦
खबर #8 'आप इस कुर्सी पर बैठने लायक नहीं', CJI सूर्यकांत पर वकील की अमर्यादित टिप्पणी, कोर्ट से बाहर निकाला गया ✦
खबर #9 PM मोदी ने छठी मइया से की ये खास विनती, बोले- 'दृढ़ संकल्प और आध्यात्मिक साधना का अद्भुत संगम दिखा' ✦
खबर #10 जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी ✦
खबर #11 'न तो क्यूबा हैं और न वेनेजुएला', ईरान ने अमेरिका को दी चेतावनी- हमले का इंतजार नहीं करेंगे ✦
खबर #12 इसराइली मंत्री का दावा, नेतन्याहू ने आइज़नकोट को दिया ये ऑफ़र ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Tuesday, 17 November 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
बिहार में बढ़ने लगी ठंड, सुबह कोहरे की चादर, 3 डिग्री तक गिरेगा पारा, जानें अगले 5 दिनों का मौसम  •  बिलकिस बानो गैंगरेप केस: सुप्रीम कोर्ट ने दो दोषियों की सज़ा निलंबित की, ज़मानत दी  •  जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी  •  कांग्रेस ने जो 181 सीटें सपा से मांगीं उन पर क्या था 2022 में हाल? जीती थीं सिर्फ 2 सीट  •  ‘गुंडागर्दी और पुलिस पर गोली चलाना बर्दाश्त नहीं’, सीएम शुभेंदु का अपराध के खिलाफ सख्त रुख  •  उत्तर प्रदेश चुनाव: सीट बंटवारे पर बैठक कल, कांग्रेस ने चली चाल तो सपा दिखा सकती रिपोर्ट कार्ड  •  कब से शुरू होगी भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज, नोट कीजिए पूरा शेड्यूल  •  वैभव सूर्यवंशी पहले मैच में रहे फ्लॉप, दूसरे में हो गए बाहर, आखिर क्यों हुआ ऐसा फैसला  •  विकासशील देशों का विदेशी कर्ज रिकॉर्ड 9.4 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंचा: विश्व बैंक रिपोर्ट  •  अयोध्या हमारी हुई अब मथुरा की बारी, अखिलेश भी साथ आएं, बोले केशव प्रसाद मौर्य
होम » ब्रेकिंग न्यूज़ » खबर का पेज

RANCHI : 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

खेलगांव, रांची झारखंड। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम, खेलगांव, रांची में आयोजित 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 के समापन समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पुलिस टीमों एवं खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन, समर्पण एवं खेल भावना की सराहना की। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर देश और राज्य का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन | Advertisement

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड को इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला है, जो राज्य के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास, एकाग्रता एवं प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने खिलाड़ियों से निरंतर अभ्यास, मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने टाटा आर्चरी एकेडमी की तीरंदाज अंकिता भकत को भी सम्मानित किया। अंकिता भकत के नेतृत्व में भारतीय तीरंदाजी टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया। मुख्यमंत्री ने उनकी उपलब्धि की सराहना करते हुए अन्य खिलाड़ियों को भी उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों का विवरण इस प्रकार है:

महिला वर्ग

– प्रथम स्थान: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) — 37 अंक।

– द्वितीय स्थान: उत्तर प्रदेश पुलिस — 34 अंक।

– संयुक्त तृतीय स्थान: असम राइफल्स एवं सीमा सुरक्षा बल (BSF) — 23 अंक।

पुरुष वर्ग

– प्रथम स्थान: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) — 53 अंक।

– द्वितीय स्थान: उत्तर प्रदेश पुलिस — 22 अंक।

– तृतीय स्थान: राजस्थान पुलिस — 21 अंक।

मुख्यमंत्री ने विजेता एवं उपविजेता टीमों तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि खेल न केवल जीत और हार तक सीमित हैं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन, टीम भावना एवं आत्मविश्वास को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश और राज्य का गौरव बढ़ाएंगे। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को भी शुभकामनाएं दीं।

इस समारोह में मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, अपर मुख्य सचिव श्रीमती वंदना दादेल, पुलिस महानिदेशक श्रीमती तदाशा मिश्रा, अखिल भारतीय पुलिस खेल नियंत्रण बोर्ड (AIPSCB) की प्रतिनिधि श्रीमती मीणा भारती (भा.पु.से.), अपर पुलिस महानिदेशक श्रीमती प्रिया दुबे एवं अपर पुलिस महानिदेशक श्री मनोज कौशिक सहित बोर्ड के अन्य पदाधिकारी, वरीय पुलिस पदाधिकारी, गणमान्य अतिथिगण, आयोजन समिति के सदस्य तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाली विभिन्न पुलिस टीमों के खिलाड़ी उपस्थित थे।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें