रांची : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने क्यूरेस्टा अस्पताल पहुंचे, भर्ती पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी के स्वास्थ्य की जानकारी ली

Manindar Manish

July 4, 2025

रांची (झारखंड)। राज्यपाल महोदय ने वहाँ उपस्थित चिकित्सकों से श्री लकड़ा के उपचार की प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की और उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि श्री विमल लकड़ा ने हॉकी के क्षेत्र में देश एवं राज्य को गौरवान्वित किया है।

सम्पूर्ण राज्यवासी उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रही है।