Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

हॉकी इंडिया लीग में नई भूमिका के लिए तैयार रानी रामपाल, कहा- मेरा अनुभव युवाओं के लिए होगा फायदेमंद

Follow

Published on: 17-10-2024

हॉकी इंडिया लीग की 7 साल बाद वापसी होने जा रही है। इस बार पुरुष ही नहीं बल्कि महिला हॉकी खिलाड़ी भी लीग में शिरकत करती नजर आएंगी। यही वजह है कि स्टार भारतीय हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल महिला हॉकी इंडियन लीग के पहले सीजन अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। हालांकि महिलाओं की इस लीग में बतौर खिलाड़ी नहीं बल्कि मेंटरशिप की नई भूमिका में नजर आएंगी। रानी रामपाल ने बुधवार को इंडिया टीवी न्यूज से खास बातचीत में महिला हॉकी इंडियन लीग में अपनी नई भूमिका पर खुलकर बात की। पूर्व भारतीय कप्तान सूरमा हॉकी क्लब की मेंटर की भूमिका में नजर आएंगी।

रानी रामपाल के सामने बड़ी चुनौती

29 वर्षीय भारतीय फॉरवर्ड को 250 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय खेलों का अनुभव है और अब वह अपने जीवन में एक नए अध्याय का आगाज करने जा रही हैं। उन्होंने हॉकी के मैदान पर कई खिताब अपने नाम किए और अब वह अपनी नई भूमिका के जरिए इस हॉकी को कुछ वापस देना चाहती हैं। इंडिया टीवी के स्पोर्ट्स एडिटर समीप राजगुरु से खास बातचीत में रानी ने कहा कि यह उनके लिए नई और चुनौतीपूर्ण भूमिका है, क्योंकि वह हमेशा से ही खिलाड़ी के अलावा अपने जीवन में नई चीजें तलाशना चाहती थी। उन्होंने कहा कि वह इस नई भूमिका में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगी और युवाओं के साथ अपने अनुभव साझा करेंगी ताकि उन्हें उनके विकास में मदद मिल सके।

दो बार की एशियन गेम्स मेडलिस्ट ने महिला हॉकी लीग के बारे में भी बात की, जो संभावित रूप से युवा लड़कियों के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान करती है। भारत की राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम ने हाल के वर्षों में संघर्ष किया है, लेकिन रानी ने खुलासा किया कि नई लीग इसे बदलने में बड़ी भूमिका निभाएगी। साथ ही उन्होंने इस सवाल का भी जवाब दिया कि वह इस लीग में क्यों बतौर खिलाड़ी नहीं बल्कि मेंटर के रुप में शिरकत करने जा रही हैं।

टीम के विकास में लीग की होगी अहम भूमिका

रानी ने कहा कि निश्चित रूप से उन्होंने एक खिलाड़ी के रूप में लीग में भाग लेने के बारे में सोचा था, लेकिन अब वह एक मेंटर के रूप में खेल से जुड़ी रहना चाहती हैं। रानी ने कहा कि उन्होंने एक खिलाड़ी के रूप में अपनी भूमिका पहले ही पूरी कर ली है, लेकिन अब यह देखने का समय है कि मैं इस मेंटरशिप भूमिका कैसे निभाती हैं। उन्होंने आगे कहा कि नए खिलाड़ियों को समर्थन की जरूरत होती है, ख़ास तौर पर इस लीग में नए उभरते खिलाड़ियों के लिए मानसिक समर्थन की। वह उनकी हर संभव मदद करने की कोशिश करेंगी जो इस खेल के लिए काफी अच्छा होगा।

रानी ने हॉकी इंडिया लीग की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि यह लीग भारतीय महिला हॉकी टीम के विकास में भी बड़ी भूमिका निभाएगी। इससे खेल का विकास होगा और हॉकी इंडिया को खिलाड़ियों का पूल बढ़ाने में मदद मिलेगी। यह युवा भारतीय लड़कियों के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान करेगा क्योंकि उन्हें अवसर मिलने पर अपनी प्रतिभा दिखाने की इच्छा होती है। अभी केवल चार टीमें हैं, लेकिन हमें उम्मीद है कि महिला हॉकी इंडिया लीग के भविष्य के संस्करणों में और भी टीमें शामिल होंगी।

 

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel