Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

एमपी-एमएलए लैड, सीएसआर, खेल और पर्यटन से संबंधित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक

Follow

Published on: 06-06-2025

 

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में सांसद एवं विधायक निधि (MP/MLA Fund), कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR), खेल तथा पर्यटन से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई । बैठक में उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल व अन्य विभागीय पदाधिकारी, कॉरपोरेट प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

सीएसार की समीक्षा में उपायुक्त ने कहा कि सीएसआर गतिविधियों की रूपरेखा इस प्रकार तैयार की जाए जिससे आपके उद्यम से प्रभावित क्षेत्र, वंचित तबकों, शिक्षा, स्वास्थ्य, जल संरक्षण, कौशल विकास एवं आजीविका संवर्धन जैसे प्राथमिक क्षेत्रों में ठोस और सकारात्मक बदलाव दिखे।

उन्होंने कंपनियों को सुझाव दिया कि वे स्थानीय आवश्यकता के अनुरूप योजनाएं तैयार करें और उनके क्रियान्वयन में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित करें ।

एमपी/एमएलए फंड के अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं के ससमय कार्यान्वयन हेतु कार्यदायी एजेंसियों को निर्देशित किया गया। खेल सुविधाओं के विस्तार, ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को बेहतर खेल मैदान व सुविधायें मिले इसे प्राथमिकता देने पर बल दिया गया । वहीं जिले के पर्यटन स्थलों के समग्र विकास को ध्यान में रखकर योजनाएं चयनित करने की बात कही गई।

उपायुक्त ने कहा कि जिले में संसाधनों की कोई कमी नहीं है, ज़रूरत है तो बेहतर समन्वय और प्रभावी क्रियान्वयन की। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर योजनाओं को धरातल पर लाने के निर्देश दिए ।

बैठक में जिला योजना पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंता व अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel