Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों के लिए रेड क्रॉस ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, 25 जून से 30 जून को तीन वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन, करें सहयोग

Follow

Published on: 22-06-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन दो दिन पूर्व बागबेड़ा के निचले इलाकों में पानी भरने से प्रभावित लोगों के स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से किया गया था।

शिविर में सामान्य प्रकार के रोगी ही आए जो हल्के सर्दी बुखार से पीड़ित थे, शिविर के दौरान सभी स्थानीय लोगों को जरूरत के अनुसार दवा भी प्रदान किया गया एवं आसपास के क्षेत्र की साफ सफाई के लिए ब्लीचिंग भी दी गई, ताकि साफ सफाई हेतु उसका छिड़काव करें।

शिविर को सफल बनाने में चिकित्सक डॉक्टर विजय शंकर प्रसाद, एवं उनकी टीम के साथ रेड क्रॉस के मानद सचिव विजय कुमार सिंह कार्यकर्ता राधेश्याम कुमार, आशीष कुमार, अशोक कुमार सिंह व श्याम कुमार उपस्थित थे।

तीन वृहत रक्तदान शिविर का आयोजन शहर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थाओं के सहयोग से 25 से 30 जून के बीच, रेड क्रॉस का लक्ष्य नहीं हो किसी को रक्त की कमी।

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी पूर्वी सिंहभूम द्वारा आगामी 25 जून से 30 जून के बीच तीन वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन शहर की तीन प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थाओं के सहयोग से किया जाएगा जिसका मुख्य उद्देश्य शिक्षा से जुड़े बच्चों में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाकर उन्हें भविष्य का रक्तदाता बनाना होगा।

25 जून को रेड क्रॉस सोसायटी, पूर्वी सिंहभूम के संस्थापक पैट्रन सदस्य स्वर्गीय एसडी सिंह (सुखदेव सिंह) की 27वीं पुण्यतिथि पर एसडी सिंह मेमोरियल एजुकेशनल फाऊंडेशन ट्रस्ट के द्वारा एसडीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस सिदगोड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

वही 28 जून को रेड क्रॉस भवन में रेड क्रॉस सोसाइटी पूर्वी सिंहभूम के संस्थापक पैट्रन सदस्य स्वर्गीय के के सिंह (कौशल किशोर सिंह) के जन्मतिथि पर केके एजुकेशनल फाऊंडेशन ट्रस्ट द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इसी कड़ी में बिहार एसोसिएशन जमशेदपुर के संस्थापक स्वर्गीय केदारनाथ सिंह शर्मा के पुण्यतिथि पर बिहार एसोसिएशन द्वारा संचालित राजेंद्र विद्यालय परिसर साक्ची में 30 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। इन रक्तदान शिविर में स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं के साथ अन्य कर्मी व अभिभावक भी हिस्सा लेंगे।

रेड क्रॉस सोसाइटी पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने इन तीनों रक्तदान शिविरों में रक्तदाताओं से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया है ताकि आने वाले तीन महीनों तक रक्त जरूरतमंदों की आवश्यकताओं की पूर्ति की जा सके।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel