Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

JAMSHEDPUR : खरकई एवं स्वर्णरेखा नदी में जलस्तर बढ़ने से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य जारी

Follow

Published on: 26-07-2025

परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रशासन अलर्ट, एनडीआरएफ भी राहत बचाव कार्य में शामिल

जमशेदपुर (झारखंड)। भारी वर्षा के कारण खरकई एवं स्वर्णरेखा नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण निचले एवं तटीय इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उक्त के मद्देनजर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार प्रशासनिक टीम द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर संचालित किया जा रहा है।

बागबेड़ा नया बस्ती क्षेत्र में जलजमाव से प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए NDRF की टीम लगातार एक्टिव मोड में है, स्थानीय प्रशासन के सहयोग से लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है।

सभी प्रखंड प्रशासन द्वारा भी भारी बारिश से हुए जनमाल के नुकसान का आकलन तथा राहत बचाव कार्य किया जा रहा है। पटमदा प्रखंड के पटमदा गांव में एक असहाय एवं विधवा महिला का घर वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हो जाने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अंचल अधिकारी, पटमदा द्वारा मौके पर पहुंचकर प्रभावित महिला को तिरपाल उपलब्ध कराया गया।

उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार नगर निकाय एवं प्रखंड प्रशासन के पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता मिले एवं जनहानि न हो।

आम नागरिकों से अपील है कि प्रशासन के निर्देशों का पालन करें, नदी किनारे की ओर नहीं जाएं जिससे कोई जनहानि हो, सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर शरण लें। सजग रहें, सुरक्षित रहें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel