Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

एशियाई योगासन खेल प्रतियोगिता में झारखंड के मलय कुमार डे ने निभाई निर्णायक की भूमिका

Follow

Published on: 29-04-2025

नई दिल्ली // द्वितीय एशिया योगासन खेल प्रतियोगिता 2025 जो दिनांक 25 अप्रैल से 27 अप्रैल 2025 इंदिरा गांधी स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित किए गए थे।

जिसका उद्घाटन भारत सरकार के खेल एवं युवा मंत्री श्री मनसुख मांडवीया जी एवं स्वामी रामदेव जी महाराज के सानिध्य में दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। द्वितीय एशिया योगासन खेल प्रतियोगिता में झारखंड राज्य के श्री मलय कुमार डे ने तकनीकी पदाधिकारी के रूप में अपनी अहम भूमिका निभाई।

इस प्रतियोगिता में एशिया के विभिन्न 21 देशों के खिलाड़ी ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और भारतीय टीम इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर 87 पदक जिसमें 83 स्वर्ण पदक, 3 रजत पदक एवं 1 कांस्य पदक जीत कर प्रथम स्थान पर रही। श्री मलय कुमार डे का कहना है कि यह मेरे लिए परम सौभाग्य एवं गौरव की बात है कि मुझे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निर्णयाक की भूमिका अदा करने का सुअवसर प्राप्त हुआ।

विगत कुछ वषो में श्री डे ने राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता, खेलो इंडिया, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में, निर्णायक के रूप में अहम भूमिका अदा की है। श्री मलय कुमार डे जो वर्तमान में योगासन स्पोर्ट् एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तकनीकी प्रमुख एवं पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट् एसोसिएशन के सचिव के रूप में अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं।

मलय कुमार डे ने योगासन भारत के महासचिव आदरणीय श्री जयदीप आर्य जी, अध्यक्ष श्री उदय सेठ जी , एशियाई योगासन के अध्यक्ष श्री संजय मालपानी जी, एशियाई योगासन सचिव उमंग धवन जी, योगासन स्पोर्ट् एसोसिएशन ऑफ झारखंड के सचिव श्री विपिन कुमार पांडे जी, कोषाध्यक्ष श्री मनोज तिवारी जी, योगासन स्पॉट ऑफ झारखंड के संयुक्त सचिव श्रीमती सुधा झा जी, पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट् एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री अर्जुन शर्मा जी, उपाध्यक्ष श्री रवि शंकर नेवार जी, जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती ललिता शर्मा जी, जिला संयुक्त सचित श्रीमती प्रज्ञा पारोमिता चक्रवर्ती एवं योगासन भारत एवं योगासन स्पोर्ट् एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड, पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट् एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने उनकी उपलब्धि पर शुभकामनाएं प्रदान की।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel