Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक, सांसद, जमशेदपुर, जिला परिषद अध्यक्ष, सभी विधायकगण के प्रतिनिधि हुए शामिल

Follow

Published on: 25-06-2025

जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत फेज-2 में संचालित योजनाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विद्युतवरण महतो, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू तथा सभी विधायगण के प्रतिनिधि शामिल हुए।

इस दौरान जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत ओडीएफ प्लस गांव, 5 स्टार मॉडल गांव, गोबर गैस प्लांट, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट, कचड़ा उठाव वाहन, हर घर नल जल योजना तथा विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं में कार्य प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में निदेश दिया गया कि व्यक्तिगत स्तर पर निर्धरित शौचालय निर्माण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लाभुकों को प्रेरित तथा विभागीय स्तर पर समन्वित प्रयास हेतु निर्देशित किया गया। वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में कुल स्वीकृत 21111 इकाई में से 688 का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है। इस योजना के तहत लाभुकों को स्वयं से शौचालय निर्माण के पश्चात विभाग द्वारा प्रोत्साहन राशि के रूप में 12 हजार रू. दी जाती है।

ओडीएफ प्लस गांव को 5 स्टार मॉडल गांव के रूप में परिवर्तित करने का निदेश दिया गया जिसमें कचरा प्रबंधन के साथ-साथ स्वच्छता को प्रमुखता से बढ़ावा देना है। वहीं गोवर्धन योजना के तहत निर्मित गोबर गैस प्लांट ईकाईयों को बेहतर तरीके से संचालन का निदेश दिया गया।

बैठक में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के तहत ग्राम स्तर पर सिंगल यूज प्लास्टिक का संग्रहण कर स्थानीय स्तर पर प्रोसेसिंग ईकाई स्थापित करने की दिशा में पहल करने हेतु निर्देशित किया गया। बाग़बेड़ा क्षेत्र से प्लास्टिक संग्रहण एवं प्लास्टिक प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना का सुझाव सांसद, जमशेदपुर द्वारा दिया गया।

इस दौरान उपायुक्त ने अभियान के तहत किए गए कार्य के अलावा आने वाले दिनों में किए जाने वाले कार्यों को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन एक महत्वपूर्ण योजना है।

जल जीवन मिशन के तहत चालू नल के माध्यम से सभी घरों को शुद्ध पीने का पानी पहुंचाना सरकार का उद्देश्य हैं। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए हर घर नल और पेयजल उपलब्ध कराने के लिये ससमय योजनाओं के क्रियान्वयन का निर्देश दिया गया। परियोजना से जुड़े संवेदको के कार्यों में तेजी लाने के लिए कार्यपालक अभियंताओं को जमीन से जुड़े मामले, वन विभाग से एनओसी क्लियरेंस आदि के लिए विभागीय समन्वय के साथ-साथ आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।

सिंगल विलेज स्कीम, सिंगल विलेज क्लस्टर स्कीम जो स्रोत के सूखा होने के कारण अपूर्ण हैं वहां डीप बोरिंग या स्थाई जलस्रोत के माध्यम से नागरिकों के घर तक नल के माध्यम से पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel