Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

पीएम-ए.बी.एच.आई.एम एवं 15वें वित्त आयोग के तहत संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक

Follow

Published on: 22-04-2025

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई पीएम-ए.बी.एच.आई.एम एवं 15वें वित्त आयोग के तहत संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक

स्वास्थ्य उप केन्द्र एवं ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के निर्माण कार्य की समीक्षा कर योजनाबद्ध संचालन का दिया गया निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (पीएम-एबीएचआईएम) एवं 15वें वित्त आयोग के तहत संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा बैठक आहूत की गई।

उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान की अध्यक्षता में आहूत बैठक में वित्तीय वर्ष 2021-22, 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 में स्वीकृत स्वास्थ्य उप केन्द्र निर्माण एवं ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के निर्माण कार्य के अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई । उप विकास आयुक्त ने सिविल सर्जन एवं नगर निकाय के पदाधिकारियों से योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली।

उन्होने कहा कि जिन यूनिट्स का निर्माण कार्य अपूर्ण है उन्हें जल्द पूरा करायें तथा जिनमे निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है उसे योजनाबद्ध रूप से संचालन करें ताकि आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले। उन्होंने निर्देश दिए कि साप्ताहिक रूप से इन यूनिट्स की निगरानी किया जाए । वहीं जिन यूनिट्स का कार्य पूर्ण हो चुका है उनके उपयोगिता प्रमाण पत्र भी समर्पित करने की बात कही।

गौरतलब है कि वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 में लगभग 13 करोड़ 87 लाख रू. लागत की कुल 52 स्वास्थ्य उप केन्द्र निर्माण की योजना स्वीकृत की गई थीं जिनमें 29 योजना का कार्य पूर्ण हो गया है शेष में कार्य प्रगति पर है । एकरारनामा की प्रक्रिया में 1 योजना तथा जमीन की अनुउपलब्धता को लेकर एक योजना लंबित है, अन्य लंबित योजनाओं में लगभग 80 फीसदी कार्य पूर्ण हैं।

उप विकास आयुक्त द्वारा संबंधित पोषक क्षेत्र में ही अन्यत्र जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश देते हुए एक योजना में निर्माण कार्य शुरू कराने की बात कही गई वहीं एकरारनामा की तकनीकी दिक्कतों का समाधान करते हुए प्रक्रिया शुरू करने का निदेश दिया गया।

वहीं, ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट की कुल 8 योजनाओं में पोटका के हल्दीपोखर एवं बहरागोड़ा की कुल 2 योजना हैंडओवर की प्रक्रिया में है, व 5 में कार्य प्रगति पर है, एक योजना का शिलान्यास किया जाना है जिसे जल्द कराने का निदेश दिया गया ।

बैठक में सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद, उप नगर आयुक्त जेएनएसी श्री कृष्ण कुमार, जिला योजना पदाधिकारी श्री मृत्युंजय कुमार, जिला अभियंता, सहायक नगर आयुक्त मानगो नगर निगम श्री आकिब जावेद, सहायक नगर आयुक्त मानगो जुगसलाई नगर परिषद व अन्य संबंधित तकनीकी विभागों के अभियंता उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel