Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तैयारियों की समीक्षा बैठक

Follow

Published on: 14-06-2025

15 दिनों तक जनजातीय बहुल गांवों में चलेगा अभियान, सफलतापूर्वक क्रियान्वयन एवं योजनाओं से आच्छादन के दिए निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में पीएम जनमन योजना तथा धरती आबा जनजातीय अभियान (15 से 30 जून) से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल समेत जिला स्तरीय विभागीय पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे । बैठक में अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों के माध्यम से जनजातीय बहुल आबादी को सरकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु बनाई गई रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि इस अभियान के तहत सड़क निर्माण से जुड़ी योजनाओं के अंतर्गत कोई भी गांव अथवा टोला वंचित न रहे, यह सुनिश्चित किया जाए। स्वास्थ्य सुविधाओं के तहत शत-प्रतिशत पात्र लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि आधार कार्ड और राशन कार्ड की त्रुटियों का समयबद्ध निराकरण कर 2 अक्टूबर तक सभी पात्र लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत वंचित लाभुकों का सर्वेक्षण करा कर संबंधित एजेंसियों को निर्देश देने को कहा, ताकि प्रत्येक पात्र परिवार का निबंधन कर उन्हें गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जा सके। दूरसंचार नेटवर्क की समस्याओं के समाधान हेतु अंचल अधिकारियों से समन्वय बनाकर भूमि संबंधी अवरोधों को दूर करने पर जोर दिया गया। साथ ही भूमि पट्टा से संबंधित आवेदनों की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने जिला पर्यटन पदाधिकारी को निर्देशित किया कि पर्यटन स्थलों के निकट ट्राइबल होमस्टे के लिए गांवों को विभाग से अधिसूचित कराएं। पीएम जनमन योजना के तहत बोड़ाम, बहरागोड़ा, डुमरिया, धालभूमगढ़ और मुसाबनी प्रखंडों के जनजातीय बहुल गांवों में परंपरागत कौशल एवं रुचि के अनुरूप महिला समूह गठित कर उनके व्यवसाय की शुरुआत कराने तथा उनके उत्पादों को बाजार दिलाकर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी जेएसएलपीएस को सौंपी गई।

आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण से जुड़े भूमि विवादों के समाधान के लिए अंचल अधिकारियों व अभियंताओं को पहल करने को कहा गया। साथ ही समाज कल्याण पदाधिकारी को सेविकाओं की नियुक्ति तथा सभी रिक्त पदों की चयन प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया कि सड़क निर्माण से संबंधित परियोजनाओं से कोई भी जनजातीय गांव वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करें।

उपायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों का कार्य तेजी से पूर्ण करने पर जोर दिया और कहा कि प्रत्येक आवास हर दृष्टि से पूर्ण हो। नल-जल योजना के तहत चयनित 20 योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि योजनाएं केवल पूर्ण हों, यह पर्याप्त नहीं है; यह भी सुनिश्चित करें कि प्रत्येक घर तक नल से जल की नियमित आपूर्ति हो।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel