Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक, जिला में उपलब्ध चिकित्सीय संसाधनों, सुविधाओं की समीक्षा की गई

Follow

Published on: 11-06-2025

 

  • मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, रोग नियंत्रण और डिजिटल हेल्थ सेवाओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में उपलब्ध चिकित्सीय संसाधनों, सुविधाओं एवं विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। स्वास्थ्य विभागीय पदाधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच दोनों को सुधारना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। योजनाएं तभी सफल होंगी जब उनका लाभ हर योग्य व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए विभागीय समन्वय और क्रियान्वयन में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए।

बैठक में परिवार नियोजन, धात्री एवं गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, संस्थागत प्रसव, पूर्ण टीकाकरण, कुपोषण उपचार, मेंटल हेल्थ प्रोग्राम, नॉन कम्यूनिकेबल डिजिज, ई हॉस्पिटल, डेंगू रोकथाम, एमडीए, नेशनल वेक्टर बोर्न डिजिज प्रोग्राम, लेप्रोसी, टीबी उपचार आदि की विस्तृत समीक्षा की गई ।

उपायुक्त द्वारा सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक पंचायत में दो-दो ममता वाहन टैग किए जाएं ताकि आपात स्थितियों में सेवाओं की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। साथ ही नवजात शिशु के जन्म के समय डिस्चार्ज शीट में मातृत्व योजनाओं का उल्लेख अनिवार्य रूप से हो, जैसे – मातृ वंदना योजना, जेएसएसवाई, जेएसएसके और जन्म प्रमाण पत्र।

अस्पताल में मातृ वंदना का फॉर्म भी रखें ताकि आवश्कता अनुसार माताओं को उपलब्ध कराया जा सके। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र महिला या नवजात सरकार की किसी योजना से वंचित न रहे।

बैठक में कॉन्ट्रासेप्टिव आपूर्ति, परिवार नियोजन के स्थायी/अस्थायी उपायों और लाभुकों तक सेवाओं की पहुंच की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि फॉलो-अप प्रणाली मजबूत की जाए ताकि जनसंख्या स्थिरीकरण कार्यक्रम प्रभावी ढंग से लागू हो सके।

बरसात के मौसम को देखते हुए डेंगू रोकथाम हेतु शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई, फॉगिंग और व्यापक जागरूकता अभियान पर बल दिया गया । डेंगू रोकथाम हेतु गठित टीमों को कार्ययोजना के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया गया। टीबी एवं कुष्ठ रोग के मरीजों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने तथा एमडीए अभियान में सामुदायिक सहभागिता से लक्ष्य की पूर्ति करने पर बल दिया गया।

मेंटल हेल्थ प्रोग्राम, मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप जैसे रोगों की पहचान, परामर्श और उपचार सेवाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिए कि पीएचसी/सीएचसी स्तर पर इन सेवाओं को प्राथमिकता से सुदृढ़ किया जाए।

ई-हॉस्पिटल सिस्टम और एनक्यूएएस (National Quality Assurance Standards) की प्रगति की समीक्षा में कार्यप्रणाली एवं रिपोर्टिंग व्यवस्था पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि सभी अस्पतालों में ई-हॉस्पिटल सिस्टम का समुचित उपयोग हो ताकि पारदर्शिता व सुगमता बनी रहे।

बैठक में सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, एससीएमओ डॉ जोगेश्वर प्रसाद, डीआरसीएचओ डॉ रंजीत पांडा, डॉ ए. मित्रा, डॉ मृत्युंजय धावड़िया सहित सभी एमओआईसी एवं अन्य पदाधिकारी- कर्मी उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel