Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई आपूर्ति विभाग की समीक्षात्मक बैठक, विभागीय योजनाओं, खाद्यान्न वितरण में प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Follow

Published on: 11-06-2025

  • अयोग्य राशन कार्डधारियों का नाम हटाने, योग्य लाभुकों को राशन कार्ड से आच्छादित करने का दिया गया निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में आपूर्ति विभागीय योजनाओं एवं खाद्यान्न वितरण के अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में धान अधिप्राप्ति योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) अंतर्गत जून-जुलाई 2025 का राशन उठाव एवं वितरण, झारखंड खाद्य सुरक्षा योजना, नवीन राश कार्ड वितरण, नमक-चीनी-चना दाल वितरण, राशन कार्डधारियों का ईकेवाईसी, पीएमजीएस पोर्टल पर लंबित मामलों आदि की विस्तृत समीक्षा कर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

खरीफ विपणन मौसम 2024-25 से संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि खरीफ सीजन में 6,015 किसानों ने धान विक्रय के लिए पंजीकरण कराया जिनसे कुल 7,01,991 क्विंटल धान की अधिप्राप्ति की गई। सभी किसानों को पहली किश्त का भुगतान किया गया है । वहीं 4,457 किसानों को द्वितीय किश्त दिया गया है, शेष 1448 किसानों को तीन दिनों के अंदर राशि भुगतान सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।

NFSA अंर्तगत खाद्यान्न वितरण की समीक्षा में जून एवं जुलाई 2025 का वितरण 15 जून तक तथा अगस्त 2025 का वितरण 16 जून से 30 जून 2025 तक अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। उपायुक्त ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि खाद्यान्न वितरण, कार्ड अपडेट, लंबित शिकायतों का समाधान, तथा योजनाओं का लाभ सभी पात्र लाभुकों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें। साथ ही अयोग्य राशन कार्डधारियों को चिन्हित करते हुए समयबद्ध रूप से कार्ड डिलिशन कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

पीएमजीएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों में 99.6% निस्तारण दर को शत प्रतिशत करने का निदेश दिया गया । डाकिया योजना के तहत पात्र 5,131 परिवारों में से 4967 परिवारों तक राशन पहुंचाया गया है, शेष 164 परिवारों के बीत भी जल्द खाद्य वितरण सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।

चना दाल, चीनी, नमक वितरण में भी शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु निर्देशित किया गया। वहीं जिन राशनकार्डधारियों या उनके परिजनों ने ईकेवाईसी नहीं कराया है, उन्हें ऑनलाइन माध्यम से ईकेवाईसी कराने हेतु व्यापक प्रचार- प्रसार का निदेश दिया गया।

बैठक में विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्री राहुल आनंद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री सलमान जफर खिजरी, सभी एमओ एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं अन्य सम्बंधित पदाधिकारी, कर्मी उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel