Latest News
गोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचारएक परिवार के लिए खुशी, दूसरे के लिए पीड़ा: सुनाली वापस, चचेरी बहन स्वीटी अभी भी बांग्लादेश में फंसी है | भारत समाचारफ़ाइल पिंग-पोंग ने जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा परीक्षा पर उमर-एलजी विवाद को ट्रिगर किया | भारत समाचारआईवीएफ 10 में से 9 जोड़ों को विनाशकारी कर्ज में धकेल देता है; अध्ययन में पीएम-जेएवाई कवर 81,332 रुपये प्रति चक्र की सिफारिश की गई है | भारत समाचारक्यों दोबारा इस्तेमाल किए गए तेल में तला हुआ खाना आपको कैंसर के खतरे में डाल सकता है?निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने ‘बाबरी मस्जिद’ की आधारशिला रखी।‘पागल’: ईयू द्वारा एक्स पर लगाए गए 140 मिलियन डॉलर के जुर्माने पर एलन मस्क की क्या प्रतिक्रिया थी और प्लेटफॉर्म पर जुर्माना क्यों लगाया गयाइंडिगो की अव्यवस्था के कारण सरकार को सुरक्षा नियम वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा।लॉस एंजिल्स लेकर्स बनाम बोस्टन सेल्टिक्स नियमित सीज़न गेम: पूरी चोट रिपोर्ट, कौन बाहर है, और अधिक (5 दिसंबर, 2025)कश्मीरी केसर से लेकर असम चाय तक: पीएम मोदी ने व्लादिमीर पुतिन को क्या-क्या उपहार दिया – तस्वीरें देखें‘जरूर जाऊंगा’: शशि थरूर ने पुतिन के रात्रिभोज के निमंत्रण की पुष्टि की; राहुल, खड़गे ने झिड़की दी. भारत समाचार

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के राज्यस्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जायजा

Follow

Published on: 26-12-2024

 

-उपायुक्त रांची, मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा 28 दिसंबर 2024 को आर्मी ग्राउंड खोजा टोली नामकुम में होने वालें राज्यस्तरीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान कार्यक्रम स्थल में हो रही तैयारियों का जायजा लिया

-सारी आवश्यक तैयारियों को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को उपायुक्त ने दिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश

-ससमय पूरी तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश

रांची (झारखंड)। उपायुक्त रांची, मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा आज दिनांक- 26 सितंबर 2024 को ट्रेनिंग ग्राउंड, खोजाटोली, नामकुम रांची में दिनांक- 28 दिसंबर 2024 को होने वाले मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम को लेकर स्थल में हो रही सभी आवश्यक तैयारियों का जायजा लेते हुए सम्बंधित सभी अधिकारियों/पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जानकारी हो कि कार्यक्रम कि तैयारी अंतिम चरण में है।

ससमय तैयारी पूरी करने का निर्देश

उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कार्यक्रम स्थल में चल रही तमाम तैयारियों का जायज़ा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को ससमय पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लाभुकों के आवागमन, उनके बैठने, खाने-पीने, शौचालय, पार्किंग आदि व्यवस्था की जानकारी लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए तैयारी सुनिश्चित करें ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।

व्यापक पैमाने पर फ़ोर्स और मजिस्ट्रेट की तैनाती

कार्यक्रम संचालन में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न ना हो और विधि व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहे इसके लिए व्यापक पैमाने पर फ़ोर्स और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।

पार्किंग स्थल सुनिश्चित रहें

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि आयोजन में बड़ी संख्या में लाभुकगण आयेंगे, वे जिन बसों से कार्यक्रम स्थल पहुंचेगें उनका पार्किंग स्थल पूर्ण रूप से सुनिश्चित रहें जिससे कि ट्रैफिक व्यवस्था सुगम बनी रहे। सम्बंधित पदाधिकारी यह सुनिश्चित रखें की लाभुकों कि निश्चित जगह पर ही उतारा जाए।

लाभुकों को लेकर आनेवाले वाहनों के लिए रुट चार्ट निर्धारित

कार्यक्रम में लाखों लाभुक शामिल होंगे। विभिन्न जिलों से लाभुकों को लेकर आनेवाले वाहनों के रुट चार्ट निर्धारित किया गया है। जो *रिंग रोड़ से वाया खरसीदाग कुटीयातू मोड़ से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर रहेगा एवं वी.वी.आई.पी. एवं वी.वी.आई.पी. सदाबहार चौक नामकुम से होते हुए कार्यक्रम स्थल में पहुंचेंगे।

चयनित पार्किंग स्थलों का निरीक्षण

उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा लाभुकों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो इसका ध्यान रखते हुए चयनित पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया गया और तमाम तरह की व्यवस्थाओं को देखा गया। इस दौरान उन्होंने कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान, पुलिस अधीक्षक शहर रांची, राजकुमार मेहता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, उत्कर्ष कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था रांची, राजेश्वर नाथ आलोक, जिला परिवहन पदाधिकारी रांची, अखिलेश कुमार, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा रांची, रविशंकर मिश्रा, जिला नजारत उपसमाहर्त्ता, सुदेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पाण्डेय, थाना प्रभारी नामकुम, नगर निगम के पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी/ पदाधिकारी उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel