Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

सड़क सुरक्षा माह- 2025 : जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार प्रमुख चौक-चौराहों व अन्य सार्वजनिक स्थलों में लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

Follow

Published on: 17-01-2025

  • डीटीओ, एमवीआई एवं सड़क सुरक्षा की टीम ने की आमजनों से यातायात नियमों के पालन की अपील

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा माह– 2025 को लेकर पूरे जनवरी माह में व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान का संचालन किया जा रहा है । इसी क्रम में डीटीओ श्री धनंजय के नेतृत्व में एमवीआई श्री निशांत महतो, श्री ईश्वर लाल साव एवं जिला सड़क सुरक्षा टीम द्वारा मानगो बस स्टैंड में वाहन चालक एवं संचालकों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही सभी प्रखंड क्षेत्र में भी सड़क सुरक्षा पर आधारित नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

मानगो बस स्टैड में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया। इस मौके पर डीटीओ ने बताया कि नेक नागरिक बनकर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद बिना किसी संकोच या बिना भय के करें, क्योंकि नेक नागरिक (गुड समारिटन) पॉलिसी के अंतर्गत सरकार द्वारा घायल व्यक्ति को मदद पहुंचाने पर ₹2000 की पुरस्कृत राशि एवं प्रशस्ति पत्र का देने प्रावधान है।उन्होने चालकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा चार पहिया में सीट बेल्ट व दो पहिया में हेल्मेट के साथ सफर करने की अपील किया।

सड़क सुरक्षा माह के तहत जिला अंतर्गत प्रखंड क्षेत्रों में भी नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन के साथ-साथ हैंडबिल, पंपलेट, बुकलेट आदि वितरण किया जा रहा है एवं सभी आम जनमानस को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ट्रैफिक नियम के बारे में जानकारी दी जा रही।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel