Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

सड़क सुरक्षा माह : जिला उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Follow

Published on: 04-01-2025

 

-जागरूकता रथ आमजनों के बीच जाकर सड़क सुरक्षा के यातायात नियमों के पालन को लेकर करेगा जागरूक

जमशेदपुर (झारखंड)। पूर्वी सिंहभूम जिला में 01 जनवरी से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सड़‌क सुरक्षा को लेकर जागरूकता लाने के उद्देश्य से जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा समाहरणालय से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

मौके पर अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद, निदेशक एनईपी श्री संतोष गर्ग, एसडीएम घाटशिला श्री सुनील चंद्रा, डीटीओ श्री धनंजय उपस्थित रहे। जागरूकता रथ के माध्यय से आमजनों के बीच सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता एवं यातायात नियमों के पालन की जानकारी दी जाएगी जिससे वाहन चालकों की लापरवाही से सड़क पर होने वाले हादसों को कम किया जा सके।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने इस मौके पर कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी लोगों को यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता है । इस अभियान के माध्यम से आमजनों को यातायात नियमों के पालन की महत्ता समझाई जाएगी और उन्हें सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित किया जाएगा।

अभियान के दौरान विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर वितरण, सड़क सुरक्षा साइनबोर्ड लगाने और अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी और सतर्कता बढ़ाना है। जागरूकता रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में घूमेगा और स्थानीय लोगों को सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान करेगा।

दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट का उपयोग, चार पहिया या भारी वाहन चालकों के बीच सीट बेल्ट लगाने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, तेज रफ्तार में वाहन नहीं चलाने और 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने में हतोत्साहित करने पर बल दिया जाएगा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel