सालों से अटका कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षण प्रदाताओं का भुगतान, अब लखनऊ में हल्ला बोल
लखनऊ में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षण प्रदाताओं ने सालों से लंबित भुगतान को लेकर बुधवार को मिशन कार्यालय के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन और महाघेराव किया। प्रशिक्षण प्रदाताओं का कहना है कि मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों से कई बैठकों के बाद भी बकाया भुगतान, अटके बैचों और लंबित परीक्षा परिणामों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनकी मांग है कि एसएसडीएफ समेत अन्य योजनाओं का बकाया भुगतान जल्द जारी किया जाए और अभ्यर्थियों के रुके परिणाम घोषित हों।