Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

सदर विधायक ने सिंचाई, जल निगम और विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

Published on: 07-10-2024

-लोगों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने का दिया निर्देश

रायबरेली। सदर विधायक अदिति सिंह ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में सिंचाई, जल निगम और विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नहरों का रखरखाव उचित तरीके से कराया जाए। जिन नहरों की सफाई अभी नहीं हुई है समय रहते उसे पूरा कर लिया जाए।

उन्होंने कहा कि जल्द ही रबी मौसम की फसलों की बुवाई शुरू हो जाएगी। ऐसे में नहरो में उचित मात्रा में पानी उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। जिससे फसलों की बुवाई में किसी प्रकार की समस्या या अवरोध उत्पन्न ना हो। किसान भाईयों और आमजन को जल संरक्षण के विषय में जागरूक भी किया जाए।

जल निगम विभाग को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि जहाँ भी सीवर लाइन का काम शहरी क्षेत्र में चल रहा है उसे शीघ्र पूरा कराया जाए। खासतौर से आने वाले तीज त्योहारों के दृष्टिगत कार्य समय से पूरा करा लिया जाए। जिससे कि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यह भी निर्देश दिया कि पुराने कार्य पूर्ण होने के उपरांत ही नए कार्यों को शुरू किया जाए।

बिजली विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराया जाए। ओवर बिलिंग को चेक कराया जाए। विद्युत तारों के अस्त व्यस्त होने से दुर्घटनाओं की संभावना रहती है अतः तारों को नियमित कर लिया जाए। दीपावली के समय में विद्युत दुर्घटनाएं अधिक होने की संभावनाएं रहती हैं अतः इस पर खास ध्यान दिया जाए।

जिन भी ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत पोल लगाए जाने हैं उनका कार्य समय से पूरा कर लिया जाए। जिन भी कार्यदायी संस्थाओं को कार्य सौंपे गए हैं यदि वह समय से कार्य पूरा नहीं करते हैं तो उन पर विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्र) सिद्धार्थ, नगर पालिका ईओ स्वर्ण सिंह सहित विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel