Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

टीबी के लक्षणों को न करें नजरंदाज: सदर विधायक

Published on: 17-01-2025
  • सदर विधायक ने लोगों से 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान में जुड़ने को अपील की

रायबरेली। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी)के तहत जनपद में सात दिसम्बर से 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान चल रहा है। इसी क्रम में बुधवार को फ़िरोज़ गाँधी कॉलोनी  स्थित पार्क में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि सदर विधायक अदिति सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साल 2025 तक देश से क्षय रोग के उन्मूलन का लक्ष्य रखा है।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश में 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान शुरू किया है जिसका उद्देश्य है टीबी रोगियों का पता लगाकर उन्हें तत्काल उपचार पर लाना व टीबी से होने वाली मौतों को रोकना।

सदर  विधायक ने आम जनमानस से अपील की है कि जिन्हें भी टीबी के लक्षण महसूस हों तो इन्हें नजरअंदाज न करें और पास के स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच कराएँ। टीबी की सभी जांचें और दवाएं स्वास्थ्य केन्द्रों पर निःशुल्क हैं। साथ ही टीबी रोगियों को इलाज के दौरान हर माह 1000 की धनराशि खाते में भेजी जाती है।

उन्होने एक क्षय रोगी को पोषण पोटली देकर जनपद के जनप्रतिनिधियों, सभ्रांत तथा प्रतिष्ठित लोगों से अपील की कि वह सामजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए इस अभियान से जुड़ें और टीबी रोगियों को गोद लेकर उन्हें पौष्टिक खाद्य सामग्री वितरित करें।

इस मौके पर जिला क्षय रोग अधिकारी डा. अनुपम सिंह ने टीबी के लक्षणों के बारे में उपस्थित जन सामान्य को बताया कि दो सप्ताह से अधिक खांसी आना, खांसते वक्त बलगम के साथ खून आना, लगातार वजन कम होना, भूख न लगना, शाम के समय बुखार आना तथा रात में पसीना आना आदि यह टीबी के लक्षण हैं।

इन्हें जाने और अपने घर व पास-पड़ोस, दोस्तों के साथ इस पर चर्चा करें। टीबी छुपाने से बढ़ेगी, कम नहीं होगी। इसलिए टीबी छुपायें नहीं। यह लाइलाज नहीं है। नियमित इलाज और पौष्टिक भोजन के सेवन से ठीक हो जाती है।

इस मौके पर एनटीईपी के सदस्य और आम जनमानस मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel