Latest News
शादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहरामगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगगाजीपुर के गहमर थानाध्यक्ष और सैदपुर कोतवाल निलंबित तेहरे हत्याकांड के बाद दो सिपाही भी निलंबित, गहमर कोतवाल लाइन हाजिरगाजीपुर गहमर: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन युवकों की मौत का आरोप, एक का शव बरामदमाँ शिक्षा समिति(NGO)एक सामाजिक संस्था व माँ इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन शुल्क में 10% छूटयूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्वर्ण पदक विजेता छात्र को किया सम्मानित,विद्यालय में लगाया वॉटर कूलर एवं वाटर फिल्टरसादात : मंडल स्तर पर माहपुर के बच्चों ने रोशन किया नाम, वाराणसी विजेता व गाजीपुर उपविजेता, मानव पिरामिड देख लोग स्तब्धजमानियां : पुलिस व एएनटीएफ टीम को बड़ी सफलता, 85 लाख रूपए कीमत की हेरोईन संग शातिर तस्कर गिरफ्तारखानपुर : साई की तकिया के उमा पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय एनुअल स्पोर्ट मीट का सीओ ने किया शुभारंभपत्रकार प्रेस परिषद गाजीपुर ,बैठक का आयोजन 28 दिसम्बर 2025को किया गया

सैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांग

Follow

Published on: 06-01-2026

सैदपुर। नगर स्थित कोतवाली में सोमवार को प्रधानों का प्रतिनिधिमंडल कोतवाल से मिला और उनसे बीते दिनों रामचरनपुर में प्रधान संग हुई घटना के बाबत विपक्षियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। जिस पर कोतवाल ने काफी देर तक वार्ता के बाद जांच कर मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया। बीते 3 जनवरी को क्षेत्र के रामचरनपुर गांव की प्रधान सुमन यादव ने थाने में तहरीर देते हुए बताया था कि उनके पति भीम यादव 2 जनवरी को गांव में 300 मीटर तक का खड़ंजा निर्माण कार्य करा रहे थे। आरोप लगाया कि उसी समय गांव के कृष्णपाल सिंह सन्नी, शिवम सिंह रोहित, विशाल सिंह आदि मौके पर पहुंचे और गालियां देने लगे। तहरीर में आरोप लगाया कि जान से मारने की धमकी देकर खड़ंजा निर्माण कार्य को रोकने को कहा। जिस पर भीम ने निर्माण कार्य को शासन स्तर से पास बताया और इसमें किसी का नुकसान न होने की बात कही। आरोप लगाया कि इसके बाद विपक्षी ने असलहा दिखाकर धमकी दी। तहरीर देकर बताया कि विपक्षियों ने ग्राम पंचायत का 10 हजार ईंट भी अपने कब्जे में रख लिया है और मांगने पर ईंट के सरकारी होने की बात कहते हैं। आरोप लगाया कि आगामी चुनाव में चुनाव भी नहीं लड़ने देंगे। इस तहरीर के बाबत उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन इस मामले में अब तक पुलिस ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया था। जिसके बाद सोमवार की सुबह 11 बजे सैदपुर ब्लॉक के प्रधान संघ अध्यक्ष रजई यादव के नेतृत्व में सैदपुर व सादात ब्लॉक से दर्जनों की संख्या में प्रधान कोतवाली में पहुंचे। जहां कोतवाल वीरेंद्र प्रताप त्रिपाठी से मांग किया कि इस मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाए। जिस पर कोतवाल ने भरोसा दिया कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी। उनके आश्वासन पर सभी लोग वापस चले गए। इस मौके पर कैथवलियां प्रधान पंकज सिंह, ककरहीं के गोविंद यादव, गोपालपुर के हरिदास यादव, महमूदपुर अतिउल्ला के रामजी, प्रधान प्रतिनिधियों में हीराधरपुर के हवलदार यादव, ईशोपुर के अखिलेश यादव, कन्हईपुर के वीरेंद्र यादव, रावल के बब्बल यादव, महमूदपुर के रमेश यादव, अशोक प्रजापति आदि रहे। वहीं इस आरोप को दूसरे पक्ष ने फर्जी बताते हुए कहा कि गांव में पंचायत द्वारा भारी भ्रष्टाचार किया गया है। उसी मामले में हमारी कार्यवाही रोकने के लिए हम पर ये आरोप लगाए जा रहे हैं।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel