Latest News
गोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचारएक परिवार के लिए खुशी, दूसरे के लिए पीड़ा: सुनाली वापस, चचेरी बहन स्वीटी अभी भी बांग्लादेश में फंसी है | भारत समाचारफ़ाइल पिंग-पोंग ने जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा परीक्षा पर उमर-एलजी विवाद को ट्रिगर किया | भारत समाचारआईवीएफ 10 में से 9 जोड़ों को विनाशकारी कर्ज में धकेल देता है; अध्ययन में पीएम-जेएवाई कवर 81,332 रुपये प्रति चक्र की सिफारिश की गई है | भारत समाचारक्यों दोबारा इस्तेमाल किए गए तेल में तला हुआ खाना आपको कैंसर के खतरे में डाल सकता है?निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने ‘बाबरी मस्जिद’ की आधारशिला रखी।‘पागल’: ईयू द्वारा एक्स पर लगाए गए 140 मिलियन डॉलर के जुर्माने पर एलन मस्क की क्या प्रतिक्रिया थी और प्लेटफॉर्म पर जुर्माना क्यों लगाया गयाइंडिगो की अव्यवस्था के कारण सरकार को सुरक्षा नियम वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा।लॉस एंजिल्स लेकर्स बनाम बोस्टन सेल्टिक्स नियमित सीज़न गेम: पूरी चोट रिपोर्ट, कौन बाहर है, और अधिक (5 दिसंबर, 2025)कश्मीरी केसर से लेकर असम चाय तक: पीएम मोदी ने व्लादिमीर पुतिन को क्या-क्या उपहार दिया – तस्वीरें देखें‘जरूर जाऊंगा’: शशि थरूर ने पुतिन के रात्रिभोज के निमंत्रण की पुष्टि की; राहुल, खड़गे ने झिड़की दी. भारत समाचार

सैफ अली खान ने अपनी जान बचाने वाले ड्राइवर को दिए 50 हजार रुपये? खुद रिक्शा चालक ने किया खुलासा।

Published on: 24-01-2025

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने हाल ही में हमले के बाद उन्हें अस्पताल ले जाने वाले ऑटो-रिक्शा चालक भजन सिंह राणा से मुलाकात की और समय पर की गई मदद के लिए उनका आभार व्यक्त किया। राणा ने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ बातचीत में सैफ अली खान संग अपनी मुलाकात पर चर्चा की। बातचीत के दौरान भजन सिंह राणा ने बताया कि सैफ ने न केवल समय पर की गई मदद के लिए उन्हें धन्यवाद दिया, बल्कि उन्हें वित्तीय सहायता की भी पेशकश की। खबरों के अनुसार, मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले राणा को लगभग 50,000 रुपये मिले होंगे, हालांकि चालक ने खान से किए गए वादे का हवाला देते हुए इस राशि की पुष्टि नहीं की है।

 

सैफ से किया वादा नहीं तोड़ना चाहते भजन सिंह राणा

जब राणा से इस राशि के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उनसे (सैफ से) वादा किया है और मैं इस पर कायम रहूंगा। लोगों को इस बारे में अटकलें लगाने दीजिए।’’ भजन सिंह राणा ने कहा, ‘‘लोगों को कहने दीजिए कि उन्होंने (सैफ) मुझे 50 हजार या 1 लाख रुपये दिए, लेकिन मैं इस रकम का खुलासा नहीं करना चाहूंगा। उन्होंने मुझसे यह जानकारी साझा न करने का अनुरोध किया है और मैं उनसे किया अपना वादा निभाऊंगा, जो भी हो, यह उनके और मेरे बीच की बात है।’’

सामाजिक कार्यकर्ता से मिले 11 हजार

इसी के साथ रिक्शा ड्राइवर ने भी बताया कि एक सामाजिक कार्यकर्ता फैजान अंसारी ने उन्हें अलग से 11,000 रुपये दिए थे। राणा ने कहा कि मंगलवार को सैफ को अस्पताल से छुट्टी मिलने से ठीक पहले जब वह लीलावती अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने अभिनेता और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उनकी मां शर्मिला टैगोर के पैर छुए। उन्होंने कहा कि सभी ने उन्हें बहुत सम्मान दिया और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। उन्होंने यह भी कहा कि अभिनेता ने उनके संपर्क में रहने का वादा किया है।

सैफ ने ऑटो ड्राइवर से की मुलाकात

16 जनवरी की रात सैफ पर एक व्यक्ति ने चाकू से हमला किया था। हमलावर ने उन पर कई बार चाकू से वार किए इसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनकी सर्जरी की गई थी। रिक्शा चालक ने कहा, ‘‘मैं कल (मंगलवार को) अस्पताल में उनसे (सैफ से) मिला। उन्होंने अस्पताल पहुंचाने में मदद करने के लिए मुझे धन्यवाद देने के लिए बुलाया था। उन्होंने मेरी तारीफ की। मुझे उनसे और उनके परिवार से आशीर्वाद मिला।’’ राणा ने कहा, ‘‘उन्होंने (खान) मुझे अपनी मां से मिलवाया और मैंने उनके पैर छुए। उन्होंने मुझे जो भी सही लगा, रुपये दिए और कहा कि जब भी मुझे मदद की जरूरत होगी, वह उपलब्ध रहेंगे।’’ राणा ने कहा कि खान को ऑटो-रिक्शा में अस्पताल ले जाने की खबर के बाद उन्हें मीडिया, दोस्तों और रिश्तेदारों के कई फोन आए हैं।

बदल गई भजन सिंह राणा की जिंदगी

प्रति माह 10,000 से 20,000 रुपये तक कमाने वाले राणा ने कहा, ‘‘यह मेरे लिए काम करने का एक सामान्य दिन था। मैं अक्सर रात में ऑटो चलाता हूं। मैं इस पेशे में 15 साल से हूं, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ कि कोई सेलिब्रिटी मेरे ऑटो में यात्रा करे। लेकिन, सैफ अली खान को अस्पताल ले जाने के बाद, मेरी जिंदगी बदल गई है। आज, लगभग हर कोई मुझे मेरे नाम और चेहरे से जानता है।’’

पकड़ा जा चुका है सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी

पुलिस ने अभिनेता पर हमले के आरोप में रविवार को ठाणे से बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर को गिरफ्तार किया था। शहजाद अवैध रूप से भारत में घुसा था और उसने अपना नाम बदलकर विजयदास कर लिया था। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी चोरी करने के इरादे से अभिनेता के घर में घुसा था। इस बीच, पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि मुंबई के कलीना स्थित फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) के अंतर्गत कई विभाग अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के मामले की जांच कर रही पुलिस द्वारा जब्त किए गए महत्वपूर्ण साक्ष्यों की जांच-पड़ताल करेंगे।

पुलिस को पूछताछ में हो रही कठिनाई

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एफएसएल विभाग जैसे टेप प्रमाणीकरण और स्पीकर पहचान (टीएएसआई), जीवविज्ञान, डीएनए, ‘फुटप्रिंट्स’, भौतिकी, साइबर और अन्य विभाग साक्ष्यों का विश्लेषण करेंगे। उन्होंने बताया कि जब आरोपी को ठाणे से गिरफ्तार किया गया था तो पुलिस को उसके बैग से बरामद कपड़ों पर खून के धब्बे नहीं दिखे। अधिकारी ने बताया कि जांचकर्ताओं को भाषा संबंधी बाधा के कारण शरीफुल से पूछताछ करने में कठिनाई हो रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी को धीरे-धीरे बोलने को कहा गया है ताकि पुलिस उसके बयानों को समझ सके।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel