समुद्र की गहराई से साइबर स्पेस तक: हिंद महासागर में केबल बिछाएगा भारत, क्वाड में चीन को सीधा संदेश
मनीला में हुई क्वाड शिखर बैठक में हिंद-प्रशांत क्षेत्र को सभी देशों के लिए समान अवसर वाला बनाने की दिशा में अहम फैसला हुआ है। भारत हिंद महासागर में समुद्र के नीचे केबल बिछाएगा, और इस पहल के साथ ही समुद्री निगरानी को लेकर एक नया अभियान भी शुरू होगा। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप, जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अलबनीजी शामिल हुए।