Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

Published on: 16-12-2024

महराजगंज, रायबरेली। कस्बे के हैदरगढ़ रोड पर स्थित महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज महराजगंज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। सीनियर विंग में बच्चों ने मीटर ब्रिज. डिपक्शन आफलाइट. ग्लोबल वार्मिंग, एनर्जी रिसोर्सेज, रेनवाटर हार्वेस्टिंग, वैक्यूम क्लीनर, रोबोट तथा जूनियर विंग में स्वच्छ भारत अभियान, ब्यटी आफनेचर, दहेज प्रथा, बाल विवाह गौ रक्षा, सोलर एम्बुलेंस, जीएसटी, लाइट लैंप, शेयर मार्केट ट्रेनिंग, हाउस, वाटर डिस्पर्सल तथा प्राइमरी विंग में स्कूल, हॉस्पिटल, विलेज लाइफ लैम्प, फैन, वाइल्ड एनीमल, पर्यावरण, बच्चों ने प्रारंभिक युग की ट्रेन एवं विकास स्टीमर बनाकर आधुनिक भारत के बढ़ाते हुए स्वप्न की झलक दिखाई।

प्रदर्शनी के लिए आब्जर्वर डॉक्टर नरेंद्र बहादुर सिंह प्रधानाचार्य बैसवारा इंटर कॉलेज लालगंज रायबरेली तथा जितेंद्र मौर्य प्रवक्ता कमेस्ट्री ने बच्चों के बनाये मॉडल देखें तथा अनेक प्रयास की भूरि-भूरि सराहना की बच्चों की अपने विषय पर गहरी पकड़ थी सभी ने बच्चों के द्वारा अंग्रेजी में प्रोजेंटेशन की तुलना अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्कूलों से करते हुए इसे आदितीय माना।

मैनेजर प्रतिनिधि कीर्तिवर्धन सिंह जी ने प्रत्येक बच्चे के मॉडल को देखा उनके द्वारा बोले गए विषय को बड़ी गहनता से सुना तथा हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि बच्चों के द्वारा उच्च स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी लगाकर इतिहास रचा गया। प्रधानाचार्य कमल वाजपेई ने बच्चों के मन के उद्गार प्रदर्शनी के रूप में देखकर सभी की प्रशंसा की तथा विज्ञान प्रदर्शनी द्वारा बच्चों की क्रियात्मकता निखरता है एवं विज्ञान की प्रति उनका लगाव होता है।

बच्चे विज्ञान के कठिन प्रश्न खेल-खेल में समझ जाते हैं जिससे उनका चतुर्दिक विकास होता है बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु विज्ञान प्रदर्शनी जैसे क्रियात्मक कार्य अत्यंत आवश्यक है जिन्हें प्रतिवर्ष विद्यालय करता है सभी अध्यापकों, व अभिभावकों, स्टाफ एवं बच्चों को विज्ञान प्रदर्शनी के सफल आयोजन हेतु बधाइयां दी।

इस अवसर पर राजीव मिश्रा, सौरभ श्रीवास्तव, सुरेंद्र प्रजापति, मंजू सिंह, सरिता मिश्रा, अनुपम सिंह, लक्ष्मी सिंह, राजकिशोर पाल, आदर्श शुक्ला, अभिषेक त्रिपाठी, शालिनी सिंह, जय सिंह, ज्योति जायसवाल, ज्योति सिंह, फातिमा, साधना सिंह, रुचि सिंह, गर्विता सिंह, दिलीप गुप्ता, आलोक यादव, सहित सभी शिक्षक -शिक्षिकाएं तथा समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel