सीएम योगी के गढ़ में सपा मुखिया का रोड शो: पीडीए रथ में सवार अखिलेश यादव, बुलडोजर से हुआ स्वागत
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को गोरखपुर पहुंचे, जहां एयरपोर्ट से निकलकर वह पीडीए रथ में सवार होकर रोड शो के लिए निकले। विधानसभा चुनाव से पहले पूर्वांचल में सियासी जमीन मजबूत करने उतरे अखिलेश के स्वागत में जगह-जगह बुलडोजर खड़े किए गए और हजारों कार्यकर्ता जुटे।