Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन संपन्न

Published on: 18-12-2024

रायबरेली। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विशाल यादव की अध्यक्षता में विकास भवन के महात्मा गांधी सभागार में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया है। गोष्ठी में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों से कहा कि प्रदेश व केन्द्र सरकार द्वारा संचालित लाभ परक योजनाओं का लाभ उठाये।

उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा अल्पसंख्यकों मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसी एवं जैन के कल्याणार्थ संचालित योजनाओं प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं वाली योजनाए है जिसमें किसी भी प्रकार की हीला हवाली शिथिलता व लापरवाही न बरती जाए।

गोष्ठी में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहन त्रिपाठी ने जनपद के समस्त विभागों के अधिकारीगण एवं अल्पसंख्यक समुदाय से सरदार औतार सिंह छाबड़ा, भिक्खु कमलसील, श्री कमलजीत सिंह बी०सी० नेथन, श्री मौलाना अरबी उल अशरफ, प्राधानाचार्य एदारा-ए-शरैय्या खिन्नी तल्ला रायवेरली, श्री अहमद मुजीब, प्रधानाचार्य मदरसा सलाम ओरियण्टल कालेज थुलेण्डी रायबरेली, श्री मो० अयूब अंसारी, प्रधानाचार्य मदरसा दारूल उलूम बरकार्तरजा इमामगंज, रायबरेली तथा मुस्लिम समुदाय के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियो के साथ साथ जनपद में संचालित समस्त मदरसो के शिक्षकों/कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

गोष्ठी का संचालन हरिओम यादव, व० सहायक जि०अ०सं०क०अधि० रायबरेली द्वारा किया। इस अवसर पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहन त्रिपाठी द्वारा गोष्ठी में उपस्थित सभी सम्मानित व्यक्तियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रत्येक वर्ष 18 दिसम्बर को अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के रूप में मनाये जाने के सम्बन्ध में प्रकाश डालते हुए विभाग द्वारा अल्पसंख्यकों के कल्याणार्थ भारत सरकार/राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी।

साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अल्पसंख्यको को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप अनुमन्य कराये जाने हेतु विभागवार योजनाओं की जानकारी दी गयी। तत्पश्चात आये हुए सभी गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त करते हुए गोष्ठी का सम्पन्न किया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel