Latest News
रायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचारएक परिवार के लिए खुशी, दूसरे के लिए पीड़ा: सुनाली वापस, चचेरी बहन स्वीटी अभी भी बांग्लादेश में फंसी है | भारत समाचार

वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश चौटाला का निधन

Follow

Published on: 20-12-2024

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश चौटाला का आज दोपहर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे।

सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें सुबह साढ़े 11 बजे अस्पताल लाया गया था और करीब 12 बजे उनका निधन हो गया। ओम प्रकाश चौटाला सात बार विधायक और पांच बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे।

श्री चौटाला पहली बार 2 दिसंबर 1989 को मुख्यमंत्री बने थे और वे 22 मई 1990 तक इस पद पर रहे। उन्होंने 12 जुलाई 1990 को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, हालांकि पांच दिन बाद ही चौटाला को पद से इस्तीफा देना पड़ा। फिर 22 अप्रैल 1991 को उन्होंने तीसरी बार मुख्यमंत्री का पद संभाला, लेकिन दो सप्ताह बाद ही केंद्र सरकार ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया।

24 जुलाई 1999 को चौटाला ने चौथी बार मुख्यमंत्री का पद संभाला और दिसंबर 1999 में उन्होंने विधानसभा भंग करवा दी। श्री चौटाला दो मार्च 2000 को विधानसभा चुनाव के बाद पांचवीं बार मुख्यमंत्री बने। इसके बाद वे पूरे पांच वर्ष तक मुख्यमंत्री रहे। उसके बाद चौटाला पूरे पांच साल तक मुख्यमंत्री रहे। वे अब भी राजनीति में सक्रिय थे। पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उनके निधन पर शोक जताया है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel