Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

SERAIKEL KHARSAWAN : जिला उपायुक्त ने की बालू स्टॉक यार्ड संचालकों के साथ बैठक

Follow

Published on: 26-09-2025

क्षेत्र में आ रही समस्याओं तथा उनके समाधान पर किया गया चर्चा

जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावाँ (झारखंड)।
आज दिनांक 26 सितम्बर, 2025 को समाहरणालय सभा कक्ष में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिले के बालू स्टॉक यार्ड संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला खनन पदाधिकारी श्री ज्योति शंकर सतपथी, खान निरीक्षक श्री समीर कुमार ओझा एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

बैठक में स्टॉक यार्ड संचालकों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में उत्पन्न समस्याओं, उनके समाधान तथा विधिसम्मत (लीगल) बालू उठाव एवं विक्रय से संबंधित सुझावों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

ईचागढ़ क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न बालू स्टॉक यार्ड संचालकों ने अवगत कराया कि विधिसम्मत परमिट रहने के बावजूद थाना स्तर पर अनावश्यक रूप से वाहनों को रोका जाता है, जिससे वाहन मालिकों एवं चालकों के बीच असुरक्षा एवं भय की स्थिति उत्पन्न होती है।

इस पर उपायुक्त ने संचालकों को आश्वस्त किया कि उठाई गई समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि विधिसम्मत बालू उठाव एवं परिवहन को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन पूर्णतः प्रतिबद्ध है। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि स्टॉक यार्ड संचालक आमजन को बालू की उपलब्धता सुगम एवं उचित दरों पर सुनिश्चित करें, ताकि जिलेवासियों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

उपायुक्त ने उपस्थित बालू स्टॉक यार्ड संचालकों को यह भी निर्देश दिया कि भविष्य में यदि किसी प्रकार की समस्या या परिस्थिति उत्पन्न होती है तो वे तत्काल जिला खनन पदाधिकारी अथवा जिला खनन टोल फ्री नंबर – 1800-345-6532 पर सूचना दें, ताकि जिला स्तर से शीघ्र निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel