Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

शाहज़ान मज़हर ने यूजीसी नेट परीक्षा में सफलता प्राप्त कर बढ़ाया रायबरेली का मान

Published on: 22-10-2024

रायबरेली। शाहज़ान मज़हर ने यूजीसी नेट (राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) 2024 में मैनेजमेंट विषय से शानदार सफलता हासिल कर रायबरेली का मान बढ़ाया है। यूजीसी ने 18 अक्टूबर 2024 को परिणाम घोषित किए, जिसमें शाहज़ान ने अपनी मेहनत और समर्पण से यह बड़ी उपलब्धि प्राप्त की। उनकी इस सफलता से पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है, और वे अब क्षेत्र के युवाओं के लिए एक प्रेरणा बन गए हैं।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित यूजीसी नेट 2024 के लिए कुल 11,21,225 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन केवल 6,84,224 उम्मीदवार ही परीक्षा में उपस्थित हो सके। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, केवल 4,970 उम्मीदवार जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए और 53,694 उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पात्र घोषित किए गए हैं।

ऐसे में शाहज़ान मज़हर की सफलता न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह उनके परिवार, शिक्षकों और रायबरेली जिले के लिए गर्व की बात है। शाहज़ान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और करीबी दोस्तों को दिया, जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया और उन्हें प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि इस परीक्षा को पास करने के लिए कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है, वे आगे शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान देना चाहते हैं।

शाहज़ान की इस शानदार सफलता ने यह साबित कर दिया है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और पूरी निष्ठा से मेहनत की जाए, तो किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है। रायबरेली के लोग और शिक्षा जगत के विशेषज्ञों ने शाहज़ान को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel