Latest News
गोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचारएक परिवार के लिए खुशी, दूसरे के लिए पीड़ा: सुनाली वापस, चचेरी बहन स्वीटी अभी भी बांग्लादेश में फंसी है | भारत समाचारफ़ाइल पिंग-पोंग ने जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा परीक्षा पर उमर-एलजी विवाद को ट्रिगर किया | भारत समाचारआईवीएफ 10 में से 9 जोड़ों को विनाशकारी कर्ज में धकेल देता है; अध्ययन में पीएम-जेएवाई कवर 81,332 रुपये प्रति चक्र की सिफारिश की गई है | भारत समाचारक्यों दोबारा इस्तेमाल किए गए तेल में तला हुआ खाना आपको कैंसर के खतरे में डाल सकता है?निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने ‘बाबरी मस्जिद’ की आधारशिला रखी।‘पागल’: ईयू द्वारा एक्स पर लगाए गए 140 मिलियन डॉलर के जुर्माने पर एलन मस्क की क्या प्रतिक्रिया थी और प्लेटफॉर्म पर जुर्माना क्यों लगाया गयाइंडिगो की अव्यवस्था के कारण सरकार को सुरक्षा नियम वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा।लॉस एंजिल्स लेकर्स बनाम बोस्टन सेल्टिक्स नियमित सीज़न गेम: पूरी चोट रिपोर्ट, कौन बाहर है, और अधिक (5 दिसंबर, 2025)कश्मीरी केसर से लेकर असम चाय तक: पीएम मोदी ने व्लादिमीर पुतिन को क्या-क्या उपहार दिया – तस्वीरें देखें‘जरूर जाऊंगा’: शशि थरूर ने पुतिन के रात्रिभोज के निमंत्रण की पुष्टि की; राहुल, खड़गे ने झिड़की दी. भारत समाचार

शमी ने घुटने पर पट्टी बांधकर की गेंदबाजी, फिर भी इन बल्लेबाजों को किया परेशान।

Published on: 20-01-2025

Mohammad Shami Fitness: इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए मोहम्मद शमी की भारतीय स्क्वाड में वापसी हुई है। उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम में चुना गया है। शमी ने भारत के लिए आखिरी बार कोई इंटरनेशनल मैच साल 2023 में खेला था। उसके बाद से ही वह चोटिल होने की वजह से टीम इंडिया से बाहर हैं। पूरी तरह से फिट नहीं होने के कारण उन्हें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी चांस नहीं मिला था। अब उनकी नजरें लंबे समय बाद टीम इंडिया से खेलने पर हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच 22 जनवरी को कोलकाता के मैदान पर खेला जाएगा और इसमें शमी का खेलना पूरी तरह से तय माना जा रहा है।

 

शमी ने एक घंटे से ज्यादा समय तक की गेंदबाजी

इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती मैच से पहले भारतीय टीम रविवार को यहां जब अपने तीन घंटे के प्रैक्टिस सेशन के लिए एकत्र हुई तो सभी की नजरें तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर थी। शमी ने एक घंटे से अधिक समय तक पूरी लय में गेंदबाजी की। अपने बाएं घुटने पर भारी पट्टी बांधकर शमी ने गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल की निगरानी में शुरुआत में छोटे रनअप के साथ धीमी गेंदबाजी की और फिर पूरे रनअप के साथ गेंदबाजी की गति को बढ़ाया। उन्होंने लगभग एक घंटे तक गेंदबाजी करने के बाद फील्डिंग प्रैक्टिस में भी हिस्सा लिया। शमी की फिटनेस को लेकर संदेह था। उन्होंने अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा जैसे युवा बल्लेबाजों को अपनी गति और सटीक लाइन लेंथ से परेशान कर हर तरह की चिंताओं को दूर किया। अब वह पूरी तरह से फिट हैं और अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।

ध्रुव जुरेल ने शमी के खिलाफ लगाए आक्रामक स्ट्रोक

इस दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने उनके खिलाफ कुछ आक्रामक शॉट लगाए। गेंदबाजी प्रैक्टिस खत्म करने के बाद उन्होंने गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल से बातचीत की। शमी को टी20 टीम में शामिल किया जाना एक महत्वपूर्ण कदम है क्योंकि टीम 19 फरवरी से दुबई और पाकिस्तान में शुरू होने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अपने तेज आक्रमण को मजबूत करना चाहती है। जसप्रीत बुमराह की चोट को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है ऐसे में शमी की फिटनेस भारत की योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण है। शमी ने घरेलू क्रिकेट से वापसी करने के बाद नेशनल टीम में जगह बनाई है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के बाद विजय हजारे वनडे ट्रॉफी में भी भाग लिया।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने इस प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लिया। वह टीम से रविवार रात को जुड़ेंगे। भारतीय टीम के एक अधिकारी ने कहा कि अर्शदीप आज शाम टीम से जुड़ेंगे। उनके अलावा पूरी टीम यहां है। जोस बटलर की अगुवाई वाली इंग्लैंड की टीम ने रविवार को रेस्ट करने का फैसला किया। टीम सोमवार को अपने पहले प्रैक्टिस में भाग लेगी।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel