प्रमुख समाचार
खबर #1 सोनिया गांधी ने बताया क्यों लगता था इंदिरा गांधी से डर, राजीव गांधी की हत्या के बाद कैसे बदल गई थी ज़िंदगी? ✦
खबर #2 कांग्रेस ने जो 181 सीटें सपा से मांगीं उन पर क्या था 2022 में हाल? जीती थीं सिर्फ 2 सीट ✦
खबर #3 इमरान खान की जजों को चिट्ठी-जेल से जिंदा लौटना मुश्किल: ब्रेन हैमरेज या हार्ट अटैक से मर जाऊंगा, रोज 22-22 ... ✦
खबर #4 यूपी चुनाव से पहले दलित वोटों को साधने में जुटे अखिलेश यादव, आगरा से दिया ये सियासी संदेश ✦
खबर #5 मुझे मुख्यमंत्री कहना बंद कर दें, जल्द सत्ता में करेंगे वापसी, स्टालिन का CM विजय ✦
खबर #6 बिलकिस बानो गैंगरेप केस: सुप्रीम कोर्ट ने दो दोषियों की सज़ा निलंबित की, ज़मानत दी ✦
खबर #7 मनीला में क्वाड के मंच पर ट्रंप से होगी PM नरेंद्र मोदी की मुलाकात, दो साल बाद हो रही मीटिंग ✦
खबर #8 मैंने गर्लफ्रेंड से कहा कि..., सोनिया गांधी की किताब की लॉन्चिंग में राहुल गांधी ✦
खबर #9 बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा: आंध्र, तमिलनाडु, ओडिशा में बारिश का अलर्ट; यूपी के 21 जिलों में ... ✦
खबर #10 'आप इस कुर्सी पर बैठने लायक नहीं', CJI सूर्यकांत पर वकील की अमर्यादित टिप्पणी, कोर्ट से बाहर निकाला गया ✦
खबर #11 मनीला में ट्रेड डील, शेन्जेन में परमाणु वार्ता... ट्रंप का एशिया दौरा, पुतिन-जिनपिंग संग करेंगे त्रिपक्षीय वार्ता ✦
खबर #12 'न तो क्यूबा हैं और न वेनेजुएला', ईरान ने अमेरिका को दी चेतावनी- हमले का इंतजार नहीं करेंगे ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Tuesday, 17 November 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
बिहार में बढ़ने लगी ठंड, सुबह कोहरे की चादर, 3 डिग्री तक गिरेगा पारा, जानें अगले 5 दिनों का मौसम  •  बिलकिस बानो गैंगरेप केस: सुप्रीम कोर्ट ने दो दोषियों की सज़ा निलंबित की, ज़मानत दी  •  जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी  •  कांग्रेस ने जो 181 सीटें सपा से मांगीं उन पर क्या था 2022 में हाल? जीती थीं सिर्फ 2 सीट  •  ‘गुंडागर्दी और पुलिस पर गोली चलाना बर्दाश्त नहीं’, सीएम शुभेंदु का अपराध के खिलाफ सख्त रुख  •  उत्तर प्रदेश चुनाव: सीट बंटवारे पर बैठक कल, कांग्रेस ने चली चाल तो सपा दिखा सकती रिपोर्ट कार्ड  •  कब से शुरू होगी भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज, नोट कीजिए पूरा शेड्यूल  •  वैभव सूर्यवंशी पहले मैच में रहे फ्लॉप, दूसरे में हो गए बाहर, आखिर क्यों हुआ ऐसा फैसला  •  विकासशील देशों का विदेशी कर्ज रिकॉर्ड 9.4 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंचा: विश्व बैंक रिपोर्ट  •  अयोध्या हमारी हुई अब मथुरा की बारी, अखिलेश भी साथ आएं, बोले केशव प्रसाद मौर्य
होम » ब्रेकिंग न्यूज़ » खबर का पेज

शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सार्वजनिक शौचालय, मरम्मत की खुली पोल पिपरा सोहट गांव का मामला, ग्राम पंचायत अधिकारी की आख्या पर उठे सवाल

महराजगंज। जिले के लक्ष्मीपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत पिपरा सोहट में सार्वजनिक शौचालय की बदहाल स्थिति को लेकर सरकारी दावों और आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं ग्राम पंचायत विकास पंचायत अधिकारी अखिलेश प्रजापति पर आरोप लगाते हुए मुख्य मंत्री पोर्टल पर रिपोर्ट लगाने के बावजूद धरातल पर समस्या जस की तस बनी हुई है इससे क्षुब्ध होकर शिकायतकर्ता ने अब सीधे जिलाधिकारी महराजगंज को प्रार्थना-पत्र सौंपकर मामले की दोबारा स्थलीय जांच कराने और लापरवाह जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।ग्राम पंचायत पिपरा सोहट में बने सार्वजनिक शौचालय के दरवाजे पूरी तरह टूट चुके हैं और आवश्यक वाटर पाइपलाइन न लगाए जाने के कारण यह पूरी तरह निष्प्रयोज्य साबित हो रहा है। इस घोर असुविधा को लेकर स्थानीय शिकायतकर्ता ने गत 17 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री संदर्भ आईजीआरएस पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के जवाब में 25 अगस्त को संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी ने अपनी एक आख्या पोर्टल पर अपलोड की जिसमें दावा किया गया था कि शौचालय की मरम्मत के लिए विभागीय पत्रावली पूरी तरह तैयार कर ली गई है और बेहद जल्द धरातल पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा।शिकायतकर्ता का गंभीर आरोप है कि इस आख्या को भेजे जाने के महीनों बीत जाने के बाद भी आज तक न तो टूटे दरवाजों को बदला गया है और न ही शौचालय में जरूरी पाइप लगाए गए हैं ऐसे में जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा जनशिकायत का केवल कागजी निस्तारण कर मामले को ठंडे बस्ते में डालने की पूरी आशंका है इसी को लेकर पीड़ित पक्ष ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई है कि वे स्वयं या किसी उच्चाधिकारी के माध्यम से मौके का वास्तविक स्थलीय सत्यापन कराएं साथ ही आख्या भेजने के बाद भी काम न होने के कारणों का पता लगाकर समयबद्ध तरीके से मरम्मत कार्य पूर्ण कराने का निर्देश जारी करें ताकि आम जनता को इस सार्वजनिक सुविधा का लाभ मिल सके।
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी मृत्युंजय यादव बताया की मामला संज्ञान में है जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी ।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें