शिवराज सिंह चौहान करेंगे देश की पहली बर्ड फ्लू वैक्सीन का लोकार्पण, 20 नवंबर को कार्यक्रम
भारत ने बर्ड फ्लू से लड़ने की दिशा में बड़ी कामयाबी हासिल की है। भोपाल स्थित आईसीएआर-राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान के वैज्ञानिकों ने मुर्गियों के लिए देश की पहली स्वदेशी एच5एन1 वैक्सीन तैयार की है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 नवंबर को भोपाल में इस वैक्सीन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।