Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

श्रद्धा कपूर ने मोदक का प्यार व्यक्त किया, कहते हुए, “1 दिन में ही 1 साल का कोटा पूरा।”

Follow

Published on: 18-09-2024

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘स्त्री-2’ की बॉक्स ऑफिस सफलता को इंजॉय कर रही हैं। श्रद्धा ने इस फिल्म का खूब प्रमोशन किया और जमकर इंटरव्यूज दिए। फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर श्रद्धा को खुश कर दिया। अब श्रद्धा का मोदक लव भी नजर आया है। श्रद्धा ने मोदक के लिए अपना प्यार इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। श्रद्धा कपूर ने मोदक के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘1 दिन में 1 साल का कोटा पूरा।।।’ श्रद्धा कपूर के इस वीडियो पर फैन्स ने भी प्रतिक्रिया देते हुए प्यार जताया है।

इंस्टाग्राम पर है तगड़ी फैन फॉलोइंग

श्रद्धा कपूर ने अपने 14 साल के बॉलीवुड करियर में एक खास मुकाम हासिल किया है। साल 2010 में आई ‘तीन पत्ती’ नाम की फ्लॉप फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली श्रद्धा कपूर आज बॉलीवुड की एक सुपरहिट हीरोइन बन गई हैं। श्रद्धा कपूर की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर श्रद्धा को 93।1 मिलियन से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। श्रद्धा कपूर अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं। बीते महीने 15 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ‘स्त्री-2’ अभी भी सिनेमाघरों में चल रही और 500 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।

14 साल में कर डाली 37 फिल्में

बता दें कि श्रद्धा कपूर ने अपने करियर की शुरुआत फ्लॉप फिल्म से की थी। लेकिन इसके बाद श्रद्धा ने सुपरहिट देकर रातों-रात टॉप हीरोइन का खिताब हासिल कर लिया था। साल 2013 में आई फिल्म ‘आशिकी-2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठा दिया था। ये फिल्म सुपरहिट रही थी। साथ ही इस फिल्म के गाने भी लोगों की जुबान पर छाए रहे थे। इस फिल्म ने श्रद्धा कपूर की बॉलीवुड राह आसान कर दी। इसके बाद श्रद्धा ने एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में दे डालीं। अब तक श्रद्धा 14 साल के करियर में 34 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel