Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

एनटीपीसी सिंगरौली में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई श्री गणेश चतुर्थी

Published on: 28-08-2025

शक्तिनगर(सोनभद्र)। एनटीपीसी सिंगरौली में श्री गणेश चतुर्थी का पर्व इस वर्ष अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना का आयोजन परियोजना प्रमुख संदीप नायक के नेतृत्व में किया गया।

इस पावन अवसर पर एनटीपीसी शक्तिनगर के निवासियों ने भारी संख्या में उपस्थित होकर गणपति बप्पा से आशीर्वाद प्राप्त किया।

समारोह की शुरुआत विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं और बाल भवन के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सुंदर गणेश वंदना और सांस्कृतिक नृत्य से हुई, जिसने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के समापन पर परियोजना प्रमुख श्री नायक ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं का अभिनंदन करते हुए श्री गणेश जी से सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और उज्जवल भविष्य की कामना की।

इसके पश्चात भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया, जिससे समारोह की आध्यात्मिक अनुभूति और भी मधुर हो गई। यह आयोजन न केवल एनटीपीसी सिंगरौली की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि स्थानीय समुदाय के साथ संस्थान के मजबूत और आत्मीय संबंधों को भी सुदृढ़ करता है।

इस अवसर पर एनटीपीसी सिंगरौली के जोसफ बास्टियन, मुख्य महाप्रबंधक (ऑपरेशन एंड मेंटेनेन्स), सी.एच. किशोर कुमार, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एंड एडीएम), रश्मि रंजन मोहंती, महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट), पीयूष श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (बीई एंड रसायन), सिद्धार्थ मण्डल, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), नरेश कुमार, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन), अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण, वनिता समाज की सम्माननीय सदस्याएं, एनटीपीसी कर्मचारियों के परिवार जन, विवेकानंद स्कूल के प्राचार्य, नरेंद्र भूषण, यूनियन एसोसिएशन के मानद प्रतिनिधिगण आदि सम्मिलित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel