Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

अनियंत्रित महिंद्रा कार बंद मकान में घुसी, एसआई की मौत, हमराही अन्य घायल

Published on: 12-02-2025
  • एक्सीडेंट का मुख्य कारण स्पष्ट नहीं हो सका, देर रात 2-3 बजे के बीच की घटना

रायबरेली। जिले में प्रतिदिन एक्सीडेंट की वारदातें दिल झकझोर कर रख देती हैं कहीं रफ्तार का कहर तो फर्राटा भर रहे तेज रफ्तार वाहन इन सड़क हादसों का कारण बनते है।

बीती देर रात 2 बजे के बाद एक ऐसा सड़क हादसा चर्चा का विषय बन गया जहां दबिश देकर लौट रही पुलिस कर्मियों की महिंद्रा XUV कार हाईवे से अनियंत्रित होकर एक बंद मकान की दीवाल तोड़कर घुस गई, बताया जाता है कि कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि एक तरफ जहां कार के परखच्चे उड़ गए वही सड़क हादसे में एक ने अपनी जान गवा दी, वही हमराही सहित अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी अनुसार जनपद रायबरेली कानपुर NH एनएच पर दर्दनाक सड़क हादसे में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस कर्मियों की अनियंत्रित कार दीवाल तोड़ बंद मकान में घुसकर हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में सेमरी चौकी इंचार्ज चमन सिंह भदौरिया की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई जबकि उनका हमराही गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जाता है कि यह घटना खीरों थाना क्षेत्र के जगत ढाबा के पास की बताई जा रही है जहां दबिश देकर दो बदमाशों को पकड़ कर लौट रहे थे तभी सेमरी चौकी इंचार्ज चमन सिंह की गाड़ी अनियंत्रित होकर नीचे जाकर सड़क किनारे बने मकान में घुस गई। हादसे में चौकी इंचार्ज चमन सिंह की लालगंज अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि हमराही जितेंद्र को जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर रेफेर कर दिया गया।

अन्य संदिग्ध उदय और सूर्यभान भी इस हादसे में घायल बताए जा रहे है। हादसे की सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुँचे और मृतक चमन सिंह के परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस लाइन लाया गया।

मृतक दारोगा बहराइच जिले के रहने वाले थे परिजनों को सूचना मिलते ही रोते बिलखते परिजन पुलिस लाइन पहुंचे। पुलिस लाइन रायबरेली में मृतक दारोगा के पार्थिव शरीर को आला अधिकारियों ने कंधा देकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बताया जाता है कि काफी समय से मृतक दारोगा खीरों थाना क्षेत्र के सेमरी चौकी में तैनात थे, जहां आमजनमानस में उनके कई सराहनीय कार्यों के लिए चमन सिंह भदौरिया कई बार मीडिया की सुर्खियों में बने रहे।

बताया जाता है मृतक दारोगा मिलनसार व्यक्ति थे उनके बेहतर सराहनीय कार्य भी अक्सर मीडिया की चर्चा में बने रहते थे जिसके कारण इस दुखद घटना को सुनकर पत्रकारों के बीच भी शोक की लहर दौड़ गई, मानवाधिकार मीडिया कार्यालय पर पत्रकारों के बीच शोक संवेदना व्यक्त की गई और 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गई। इस मौके पर राजकुमार मिश्रा, एसके सोनी, सद्दीक खान, दिवाकर तिवारी, अजय चौरासिया सहित अन्य मौजूद रहे।

 

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel