मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तानी मंत्री ने दी थी हाथ काटने की धमकी, जानें अब भारत दौरे पर क्यों आ रहे

19 Nov 2026, 02:27 PM • मानवाधिकार मीडिया

पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक दिसंबर में भारत दौरे पर आ रहे हैं। भारत में 20 से 22 दिसंबर के बीच शंघाई सहयोग संगठन की बैठक होनी है, और आयोजक होने के नाते भारत ने पाकिस्तान को भी निमंत्रण भेजा है। पाकिस्तान ने मलिक को अपना प्रतिनिधि बनाकर भेजने का फैसला किया है; पहलगाम हमले के बाद सिंधु जल समझौते को लेकर उन्होंने विवादित बयान दिया था।