Latest News
शादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहरामगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगगाजीपुर के गहमर थानाध्यक्ष और सैदपुर कोतवाल निलंबित तेहरे हत्याकांड के बाद दो सिपाही भी निलंबित, गहमर कोतवाल लाइन हाजिरगाजीपुर गहमर: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन युवकों की मौत का आरोप, एक का शव बरामदमाँ शिक्षा समिति(NGO)एक सामाजिक संस्था व माँ इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन शुल्क में 10% छूटयूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्वर्ण पदक विजेता छात्र को किया सम्मानित,विद्यालय में लगाया वॉटर कूलर एवं वाटर फिल्टरसादात : मंडल स्तर पर माहपुर के बच्चों ने रोशन किया नाम, वाराणसी विजेता व गाजीपुर उपविजेता, मानव पिरामिड देख लोग स्तब्धजमानियां : पुलिस व एएनटीएफ टीम को बड़ी सफलता, 85 लाख रूपए कीमत की हेरोईन संग शातिर तस्कर गिरफ्तारखानपुर : साई की तकिया के उमा पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय एनुअल स्पोर्ट मीट का सीओ ने किया शुभारंभपत्रकार प्रेस परिषद गाजीपुर ,बैठक का आयोजन 28 दिसम्बर 2025को किया गया

एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में बम की धमकी, सिंगापुर ने सुरक्षा के लिए लड़ाकू विमान किए तैनात

Follow

Published on: 16-10-2024

भारत में बीते कुछ दिनों से विमान में बम की धमकी के मामले तेजी से बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। पीटीआई के मुताबिक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मंगलवार को सात विमानों में बम होने की धमकी वाला संदेश मिला। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को अनेक हवाई अड्डों पर आतंकवाद-रोधी अभ्यास करने पड़े हैं। इस बीच अब सिंगापुर से भी बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान जिसे बम की धमकी मिली थी उसे सेफ लैंड कराने के लिए लड़ाकू विमानों को भेजना पड़ गया।

दो लड़ाकू विमान भेजे गए

सिंगापुर के रक्षा मंत्री एनजी इंग हेन ने मंगलवार को ट्वीट कर के जानकारी दी है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस को एक ईमेल मिला कि सिंगापुर जा रहे विमान AXB684 में बम है। इसके बाद सिंगापुर वायुसेना के दो RSAF F-15SGs लड़ाकू विमानों ने उड़ान भरी और विमान को आबादी वाले इलाकों से दूर ले गए। इसके बाद प्लेन को रात के लगभग 10.04 बजे सिंगापुर चांगी हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया है।

विमान की जांच जारी

सिंगापुर के रक्षा मंत्री ने बताया है कि हमारी ग्राउंड बेस्ड एयर डिफेंस आदि को सक्रिय किया गया है। जमीन पर लैंड करने के बाद एयर इंडिया के विमान को एयरपोर्ट पुलिस को सौंप दिया गया है। विमान की जांच की जा रही है। सिंगापुर के रक्षा मंत्री ने वायुसेना को इस कार्य के लिए धन्यवाद कहा है।

कनाडा में भी उतरा एयर इंडिया का प्लेन

दूसरी ओर दिल्ली से शिकागो जा रही एयर इंडिया की एक अन्य उड़ान को कनाडा के इकालुइट हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया है। ये जानकारी एयरलाइन अधिकारी ने दी है। 15 अक्टूबर, 2024 को दिल्ली से शिकागो के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट AI127 को सुरक्षा संबंधी खतरे के बाद कनाडा के इकालुइट हवाई अड्डे पर उतारा गया। वहीं, दमन से लखनऊ जा रहे इंडिगो विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है।

 

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel