SMAT : दिल्ली ने बिहार को हरकार किया बड़ा उलटफेर, 400 के मुकाम पर पहुंचे चहल, जानें तीसरे राउंड में क्या-क्या हुआ ?
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार ने दिल्ली को हराकर बड़ा उलटफेर किया — यश धुल के 59 गेंदों में 125 रन के बावजूद दिल्ली 224 रन बनाकर भी जीत नहीं पाई। वहीं हरियाणा के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने तमिलनाडु के खिलाफ चार ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट लेकर टी20 क्रिकेट में 400 विकेट पूरे किए और ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए। चहल के अब 402 टी20 विकेट हो गए हैं, उनसे पीछे भुवनेश्वर कुमार 366 और जसप्रीत बुमराह 354 विकेट के साथ हैं।