सऊदी अरब के शायबाह तेल क्षेत्र पर ड्रोन हमले और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है। गुरुवार सुबह ब्रेंट क्रूड 1.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 110.569 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि अमेरिकी डब्ल्यूटीआई क्रूड 98.455 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, वहीं तेल आपूर्ति में रुकावट की आशंका ने बाजार को और गर्म कर दिया है। होरमुज जलडमरूमध्य और रिफाइनरियों पर हमलों की खबरों से निवेशकों की चिंता बढ़ी है। जानकारों का कहना है कि यदि तनाव लंबे समय तक बना रहा तो महंगाई पर दबाव बढ़ेगा और केंद्रीय बैंक ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख अपना सकते हैं, जिसका असर आम लोगों के बजट पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन | Advertisement



