Latest News
0xb6f7e6610xcacc82200x7de45f600xed0da3460x05ef009fगरीब व दुखियों की मशीहा शायरबानो ने की ग्राम सभा कूरा में कंबल वितरणगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगमकर-संक्रांति की समस्त पगही ग्रामवासियो को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंसालों बाद उखड़ी सड़क पर इंटरलांकिंग व नाली निर्माण कार्य होने पर जनता ने ली चैन की सांस0xe3790bd9

‘महिलाओं का सशक्तिकरण’ विषय पर विशेष विधिक साक्षरता एवं जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन संपन्न

Published on: 18-12-2024

रायबरेली। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, रायबरेली राजकुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली के द्वारा विधान से समाधान के अन्तर्गत महिलाओं के हितार्थ संरक्षण कानून सम्बन्धी विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन तहसील-महराजगंज के तहसील सभागार में किया गया।

इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अपर जिला जज/सचिव अनुपम शौर्य द्वारा महिलाओं के विधिक अधिकार विषय पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समान अधिकार कानून पर विशेष जोर देते हुए बताया गया कि समाज में महिलाओं को भी वही अधिकार है जो पुरुषों को है।

सचिव द्वारा मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों के सम्बन्ध में चर्चा की गयी कहा गया कि मौलिक अधिकार व मौलिक कर्तव्य के बीच एकरुपता बनी रहनी चाहिए। इसके साथ ही आपसी विवाद को सुलह-समझौता से निस्तारण किये जाने पर चर्चा की गयी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व राष्ट्रीय महिला आयोग के कार्य, विभिन्न योजनाओं, नालसा द्वारा महिलाओं के न्याय के सम्बन्ध में, एन०आर०आई० के मामलों में बरती जाने वाली सावधानियों व तेजाब पीड़ित, लड़कियों के साथ छेड़छाड़ से सम्बन्धित विषयों पर जानकारी प्रदान कर जागरुक किया गया।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा केस हिस्ट्री व राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली सहायता के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गयी। रिसोर्स पर्सन विद्वान वरिष्ठ अधिवक्ता शैलजा सिंह के द्वारा महिलाओं के सन्दर्भ में होनी वाली दहेज उत्पीड़न, महिलाओं के साथ क्रूरता व लौगिंक अपराधों के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गयी।

अपराध होने की स्थिति में सक्षम अधिकारी से सम्पर्क करने अपराधों की सजा के संदर्भ में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। समान रुप से द्वितीय रिसोर्स पर्सन वरिष्ठ विद्वान अधिवक्ता सुनीता सिंह के द्वारा महिलाओं के संदर्भ में अपहरण, एसिड अटैक, बालात्कार, दहेज हत्या व मानव तस्करी के कानून के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की गयी व उक्त अपराधों में होने वाली सजा को विस्तार पूर्वक समझाया गया। विद्वान अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया गया कि महिलाओं का सशक्तिकरण इस जागरुकता कार्यक्रम के जरिये होना आवश्यक है।

इस कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी महराजगंज वर्षा सिंह के द्वारा महिलाओं की समस्या के सम्बन्ध में राष्ट्रीय महिला आयोग के विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी तथा महिलाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी एवं मानसिक विकास के प्रति सदैव सजग रहने हेतु प्रेरित किया गया। यह भी बताया गया कि महिला हेल्पलाइन 181 व 1090 जिसका लाभ प्रतिकूल परिस्थितियों में महिलाओं द्वारा उठाया जा सकता है।

इस कार्यक्रम में पराविधिक स्वयं सेवक बृजपाल के द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा महिलाओं के हितार्थ जनकल्याणकारी योजनाओं, नालसा हेल्पलाइन नं0 15100 व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के फोन नं० के सम्बन्ध में उपस्थित महिलाओं को जानकारी दी गयी।

इस कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी महराजगंज सचिव यादव, तहसीलदार महराजगंज ध्रुव नरायण यादव, गैर सरकारी संगठन की समाजिक कार्यकर्ता, आशाबहुएं, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता,पत्रकार बन्धु, अन्य सम्मानित महिलाएं व पराविधिक स्वयं सेवक ज्योति वर्मा, सरिता देवी, दीक्षा, स्वप्निल वर्मा, जालिपा प्रसाद, रामकुमार व बृजपाल के द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यालय का संचालन पराविधिक स्वयं सेवक बृजपाल के द्वारा किया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel