Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में आत्मनिर्भर भारत विषय पर भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Published on: 26-09-2024

ब्यूरो रिपोर्ट संतोष कुमार रजक 

शक्तिनगर(सोनभद्र)। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर परिसर में उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज दिनांक 26 सितंबर 2024 को “आत्मनिर्भर भारत विषय” पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 

प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर से गांधी जी के जन्म जयंती 2 अक्टूबर 2024 तक होने वाली इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागी छात्र छात्राओं ने भारत को कैसे आत्मनिर्भर बनाया जाए पर अपना पक्ष बखूबी रखा।

 

इस आयोजन में शामिल छात्राओं के प्रदर्शन को संस्था के प्रभारी डॉ० प्रदीप कुमार यादव ने सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से निश्चित रूप से हमारा देश आत्मनिर्भर बनेगा। प्रतियोगिता में सहभागिता कर रहे छात्रों ने भी देश को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प दोहराया।

 

इस अवसर पर हिंदी विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ मानिक चंद पांडे ने प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। ललित कला विभाग के प्राध्यापक प्रशांत कुमार विश्वकर्मा ने भी भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में इसे सराहनीय कदम बताया। इस प्रतियोगिता में मीनाक्षी विश्वकर्मा, प्रीति गुप्ता, काजल, सानिया सिद्दीकी आदि छात्राओं ने भाग लिया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel