Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

संत जोसेफ स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्णजन्माष्टमी

Published on: 14-08-2025

शक्तिनगर(सोनभद्र)। एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर के आवासीय परिसर में स्थित संत जोसेफ स्कूल में धूमधाम से श्रीकृष्णजन्माष्टमी महोत्सव मनाने हेतु विशिष्ट प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। श्रीकृष्ण के प्राकट्य के अवसर पर छात्रों कृपांश, अनुभूति एवं अथर्वन ने भाषण के माध्यम से उनके जीवनदर्शन पर प्रकाश डाला तो छात्रा अमायरा व शार्वी की टीम ने नृत्य के माध्यम से जन्मोत्सव को परमानंद के रूप में प्रस्तुत किया साथ ही आयुष, एंजलीना, गरिमा, कौस्त, अंकेश, प्रांशु, आयुष एवं अन्य ने नाटिका के माध्यम से श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को छात्रों के समक्ष उपस्थापित करते हुए आकर्षक प्रस्तुति कर उपस्थित सभागार को भक्तिमय बना दिया।विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर डॉ0 विंसेंट परेरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन को आत्मसात् करने का प्रयास करना चाहिए साथ ही उनके संघर्ष एवं महत्वपूर्ण संदेश को सदैव ही अपनाने का प्रयत्न करना चाहिए कि व्यक्ति अपने अच्छे एवं बुरे कर्मों का फल अवश्य ही भोगता है, अतः सदैव सत्कर्म करने हेतु प्रयत्नशील रहना ही मानव धर्म है। कार्यक्रम का संचालन छात्र अथर्व तिवारी एवं अपराजिता यादव ने किया, जिसमें शिक्षक अरुण मोहन की महत्वपूर्ण भूमिका रही, कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण तथा छात्र उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel