Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

एनटीपीसी सिंगरौली मे धूमधाम से मनाया गया श्री श्री विश्वकर्मा पूजा

Published on: 17-09-2025

 

शक्तिनगर(सोनभद्र)। एनटीपीसी सिंगरौली, शक्तिनगर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुख्य संयंत्र स्थित सेवा भवन उद्यान में भगवान विश्वकर्मा पूजन का आयोजन किया गया। हर वर्ष विश्वकर्मा जयंती 17 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिन वास्तुकला और देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा का विधान है। भगवान विश्वकर्मा को सबसे पहला इंजीनियर माना जाता है।

इस शुभ दिन पर फैक्ट्रियों, संस्थानों, दुकानों में औजारों और मशीनों, कार्य में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों की पूजा की जाती है। इस अवसर पर संदीप नायक, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी सिंगरौली, जोसफ बास्टियन, मुख्य महाप्रबंधक (ऑपरेशन एंड मेंटेनेन्स) एवं अन्य महाप्रबंधक गण द्वारा विश्वकर्मा पूजन, हवन एवं आरती की गयी।

तदुपरान्त सभी उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ-साथ काफी संख्या में श्रमिक बंधुओं नें प्रसाद का आनंद उठाया। एनटीपीसी सिंगरौली के टाउनशिप सिविल विभाग, कर्मचारी विकास केंद्र, एमजीआर एवं अन्य विभिन्न विभागों में भी विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया।

सी.एच. किशोर कुमार, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एंड एडीएम), रश्मि रंजन मोहंती, महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट), पीयूष श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (बीई एंड रसायन), सीआईएसएफ़ कमांडेंट, विवेक आर्य, सिद्धार्थ मण्डल, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण, यूनियन एसोसिएशन के मानद प्रतिनिधिगण आदि सम्मिलित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel