Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

डेब्यू में छाए, आमिर खान के साथ शुरू किया करियर, एक्टिंग के अलावा भी कई अन्य प्रतिभाएं हैं।

Published on: 13-01-2025

बॉलीवुड के कई स्टार्स ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म से धमाल मचा दिया है। उन्हीं में से एक आमिर खान के भांजे भी हैं। धमाकेदार बॉलीवुड डेब्यू के बाद एक्टर इमरान खान अचानक गायब हो गए। इमरान खान ने ‘जाने तू या जाने ना’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। इस फिल्म से ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था, जिसमें उनके साथ जेनेलिया डिसूजा भी दिखाई दी। डेब्यू फिल्म के बाद इमरान 2010 में ‘आई हेट लव स्टोरीज’ में सोनम कपूर के साथ नजर आए। 2011 में इमरान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ आई। उनके कई किरदार आज भी लोगों के बीच चर्चा में रहते हैं। हर कोई उनके लुक और मासूमियत का फैन है।

 

आमिर खान की फिल्म से छाए एक्टर

इमरान खान 13 जनवरी को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। कई हिट फिल्म देने के बाद से एक्टर इमरान बड़े पर्दे से लंबे समय से दूरी हैं। हालांकि, वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। इमरान खान का पहले इमरान पाल नाम था। बॉलीवुड में धूम मचा चुके इमरान खान के नाना नासिर हुसैन निर्देशक-निर्माता, मामा मंसूर खान निर्देशक-निर्माता और मामा आमिर खान बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर हैं। इमरान खान चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ और ‘जो जीता वही सिकंदर’ में आमिर खान संग काम कर चुके हैं। इन दोनों फिल्मों के लिए उन्हें बहुत प्यार मिला।

9 साल बाद इमरान खान करेंगे वापसी

इमरान खान ने अपनी पहली शॉर्ट फिल्म ‘मिशन मार्स कीप वॉकिंग इंडिया’ में बतौर निर्देशक भी काम किया। एक्टर इमरान को साल 2015 में फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ में आखिरी बार देखा गया था। उसके बाद उन्होंने बड़े पर्दे से दूरी बना ली। इमरान खान अब जल्द ही फिल्मों में कमबैक कर सकते हैं। हाल ही में फिल्ममेकर दानिश असलम ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह इमरान खान के साथ एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं जो उनके मामा आमिर खान प्रोड्यूस करेंगे। हालांकि, अभी पूरी कास्ट फाइनल नहीं हुई है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel